एक्सप्लोरर

Hanuman Garhi Darshan: गर्मी में श्रद्धालुओं के लिए हनुमानगढ़ी में दर्शन होगा आसान? संतों ने की ये खास मांग

Hanuman Garhi Darshan News: गर्मी में हनुमानगढ़ी दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है. खुले आसमान के नीचे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लाइन लगाना पड़ता है, जिसको लेकर अहम मांग की गई है.

Hanuman Garhi Darshan in Summer News: गर्मी में हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. साथ ही खुले आसमान के नीचे हनुमानगढ़ी के सामने भक्तों की लंबी भीड़ ऊपर से प्यास लगे तो लाइन से निकलकर फिर पीछे लाइन में जाकर खड़े होना सचमुच तकलीफदेह काम है.

श्रद्धालु उम्रदराज हैं या उसका स्वास्थ्य खराब है तो फिर उसको चक्कर आना आम बात है. रामनवमी से पहले हनुमानगढ़ी और अयोध्या के संतों ने श्रद्धालुओं की सुविधा का यह मामला उठाया है. संतों ने बैठकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी इस समस्या को साझा कर समाधान की बात की गई जानिए क्या है पूरा मामला और इसका क्या निकला समाधान.

श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर क्या है मांग? 

मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. सूर्य की तपिश के साथ गर्मी का तापमान भी बढ़ रहा है. ऐसे में खुले आसमान के नीचे धूप में दर्शन के लिए लंबी लाइन लगाना मुश्किल भरा काम हो जाता है.  श्री राम जन्मभूमि मंदिर तक जाने के लिए जन्मभूमि पथ पर शेड भी है और पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था भी है, लेकिन श्री राम मंदिर के अलावा सबसे अधिक भीड़ हनुमानगढ़ी मंदिर में होती है.

जहां दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी रहती है. चिलचिलाती गर्मी के बीच खुले आसमान के नीचे श्रद्धालुओं को कई समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है. संतों की माने तो गर्मी बढ़ने के साथ अक्सर लोग मूर्छित हो रहे हैं. इसलिए रामनवमी से पहले दर्शनार्थियों की सुविधा की व्यवस्था की जाए, इन सुविधाओं में हनुमानगढ़ी दर्शनमार्ग पर शेड पानी पीने की व्यवस्था और एंबुलेंस के साथ डाक्टर मौजूद रहने की मांग शामिल है.  

संजय दास ने की मांग? 

संजय दास ( उत्तराधिकारी महंत ज्ञान दास ) ने कहा कि उनके आश्रम पर चार दिन से लगातार श्रद्धालु बेहोश होकर गिर रहे हैं. उनको किसी तरह से सुविधा दी जा रही है. मेरा प्रशासन के लोगों से सिर्फ यही कहना है कि श्रृंगार हार्ट बैरियर से लेकर हनुमानगढ़ी मुख्य गेट तक जहां पब्लिक लगातार खड़ी हो रही है, वहां पर शेड और कारपेट होना चाहिए. इसके अलावा पानी की व्यवस्था होनी चाहिए एंबुलेंस और डॉक्टर यहां तत्काल उपलब्ध कराया जाए, नहीं तो कोई अप्रिय घटना कभी भी घट सकती है. इस पर डीएम से और कमिश्नर से बात हुए है. उन्होंने आश्वासन दिया है. 

हनुमानगढ़ी के दर्शन मार्ग पर खड़े कुछ श्रद्धालु जब लंबी लाइन में लगकर आगे आते हैं और प्यास या किन्हीं कारणों से बाहर निकल आते हैं और जब दोबारा लाइन में लगने जाते हैं तो उनको लाइन में पीछे भेज दिए जाता है. ऐसे में उनके सब्र का बांध टूट जाता है. हालांकि श्री राम मंदिर में दर्शन को लेकर किसी की कोई इस तरह की परेशानी नहीं दिखती. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने काटा गेहूं, सोशल मीडिया पर Video वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget