एक्सप्लोरर

Ayodhya Rape Case: अयोध्या रेप पीड़िता की कैसी है अब तबीयत? डॉक्टरों ने बताई हालत

Ayodhya Rape News: अयोध्या में कथित रेप की शिकार 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को सोमवार दोपहर लखनऊ के केजीएमयू के स्त्री रोग विभाग में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

Ayodhya Rape Case Update: लखनऊ किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ‘क्वीन मैरी’ अस्पताल में भर्ती अयोध्या की कथित रेप पीड़िता की हालत स्थिर है और वह विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. 12 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है.  

अयोध्या में कथित रेप की शिकार 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को सोमवार दोपहर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के स्त्री रोग विभाग में भर्ती कराया गया था. केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने कहा है कि पीड़िता की हालत स्थिर है. विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है. उपचार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है. अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन ने सोमवार को कहा था कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है. 

बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने दिलाया मदद का भरोसा
पुलिस ने इस मामले में 30 जुलाई को अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी संचालक मुईद खान और उसके कर्मचारी राजू को गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक, मुईद खान और राजू ने दो माह पहले लड़की से कथित तौर पर रेप किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था. चिकित्सा जांच में लड़की के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ.

रेप पीड़िता को अयोध्या से लखनऊ ले जाया गया, इसके एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या में 12 वर्षीय रेप पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी. बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया था. 

गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेप पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. साथ ही पीड़ित परिवार को पूरी मदद का भरोसा दिलाया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सरकार पीड़िता के साथ है, इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: प्यार की सजा मौत! झूठी शान का खातिर बीच सड़क पर गला दबाकर सगे भाई ने बहन की कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget