एक्सप्लोरर

अयोध्या में हफ्ते बाद जागी सरकार, रामपथ समेत कई सड़कें धंसने के आरोप में तीन अफसर सस्पेंड

Ayodhya Rampath: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुए अभी छह महीने ही हुए हैं, इससे कुछ समय पहले ही रामपथ का उद्घाटन किया गया था, लेकिन पहली ही बारिश में ये जगह-जगह धंस गया.

Ayodhya Rampath Collapsed in Rain: अयोध्या में शुक्रवार को    मानसून की पहली बारिश हुई, जिसमें विकास के तमाम दावों की हवा निकल गई. राम मंदिर तक जाने के लिए बनाया रामपथ कई जगहों से धंस गया और सड़क पर बड़े-बड़े गड्डे बन गए. जिसके बाद अब इसकी गाज जिम्मेदार अफसरों पर गिरी है. इस प्रोजेक्ट से जुड़े एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, AE और JE को निलंबित कर दिया गया है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामपथ में हुए भ्रष्टाचार पर कड़ा एक्शन लेते हुए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ध्रुव अग्रवाल, असिस्टेंट इंजीनियर अनुज देशवाल और जूनियर इंजीनियर प्रभात पांडे को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जल्द ही रिपोर्ट मांगी है. सीएम योगी इस मामले में लापरवाही बरतने वाले और भ्रष्टाचार को लेकर किसी को बख्शने के मूड में नहीं है. 

पहली बारिश में धंसा रामपथ
अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुए अभी छह महीने ही हुए हैं, इससे कुछ समय पहले ही रामपथ का निर्माण भी किया गया था और इसका उद्घाटन किया गया था. ताकि बड़ी संख्या में अयोध्या आने वाले रामभक्तों को किसी तेरह की परेशानी न हो. लेकिन शुक्रवार को हुई मानसून की पहली ही बारिश में सारी पोल खुल गई. 13 किमी के रामपथ पर सहादतगंज से लेकर नया घाट तक बनी सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे हो गए. 

रामपथ धंसने की खबर आते ही आनन-फानन में प्रशासन ने गड्ढों को भर दिया लेकिन तब तक कई वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने लगे. जिसकी वजह से प्रदेश सरकार को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं विपक्षी दल भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं और सका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए हमले कर रहे है. 

अयोध्या को बीजेपी ने विकास के मॉडल की तरह बनाने की कोशिश की थी और देशभर में इसका जिक्र करते हुए प्रचार किया था. लेकिन, पहली ही बारिश में जिस तरह जगह-जगह जल जलजमाव हुआ और रामपथ धंस गया उसने सारे दावों पर पानी फेर दिया है. वहीं कांग्रेस अब राम मंदिर से लेकर अयोध्या में हुए विकास कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगा रही है.  

गाजियाबाद में हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने की पुलिस पर फायरिंग, एक सिपाही घायल, एक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget