एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: आज से एक घंटे के लिए हर दिन बंद होंगे रामलला के कपाट, पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने दी जानकारी

Ayodhya News: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर हुई रामलला की प्रतिष्ठा समारोह से पहले रामलला के दर्शन का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक था, जिसमें अपराह्न 1:30 से 3:30 तक दो घंटे दर्शन बंद रहते थे.

Ram Temple News: श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार से अपराह्न में एक घंटे के लिए राम मंदिर के कपाट बंद रखने का फैसला लिया है. राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के अनुसार रामलला शुक्रवार से अपराह्न में एक घंटे का विश्राम करेंगे. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मंदिर में आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन का समय सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक बढ़ा दिया है.

आचार्य सत्येंद्र दास ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, 'श्री रामलला पांच साल के बाल स्वरूप में हैं, इसलिए बाल देवता को कुछ आराम देने के लिए ट्रस्ट ने फैसला किया है कि मंदिर के कपाट अपराह्न में एक घंटे तक बंद कर दिए जाएंगे.’’ उन्होंने बताया कि मंदिर अपराह्न साढ़े 12 बजे से अपराह्न एक बजकर 30 मिनट तक बंद रहेगा. प्रतिष्ठा समारोह से पहले रामलला के दर्शन का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक था, जिसमें अपराह्न 1:30 से 3:30 तक दो घंटे दर्शन बंद रहते थे.

बता दें कि आचार्य सत्येंद्र दास राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी हैं और वह बचपन से ही अयोध्या में रहे हैं. वह करीब 32 साल से रामलला मंदिर से जुड़े हुए हैं और वह साल 1992 में हुए बाबरी विध्वंस से पहले से भगवान राम की पूजा अर्चना कर रहे हैं. इसलिए वह अब भी राम मंदिर के मुख्य पुजारी हैं. वहीं हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर पर एक स्मारक सिक्का जारी किया है.

हाल ही में यूपी की योगी सरकार की कैबिनेट ने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए थे. इसके साथ ही बाकी दलों के नेता भी मौजूद रहे थे, लेकिन सपा विधायक इस दौरान अयोध्या नहीं आए थे. सपा नेताओं का कहना था कि जब हमें भगवान बलाएंगे तभी रामलला के दर्शन करने जाएंगे.

UP News: यूपी STF ने टाइमर बम के साथ दो युवक किए गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर दंगों से भी जुड़ा है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget