एक्सप्लोरर

अयोध्या मामले की तीन महीने तक टली सुनवाई, बंद लिफाफे में मध्यस्थता पैनल ने सौंपी रिपोर्ट

अयोध्या मामले की तीन महीने तक सुनवाई टल गई है। आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मध्यस्थता पैनल ने बंद लिफाफे में कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने तक सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल को तीन महीने तक का समय दिया है। शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई सुनवाई के दौरान मध्यस्थता पैनल ने बंद लिफाफे में अपनी अंतरिम रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी। कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल से 15 अगस्त तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई 15 अगस्त को होगी। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि  किसी भी पक्ष को आप ये नहीं बताएंगे कि प्रक्रिया कहां तक पहुंची है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मे मध्यस्थता कार्रवाई पूरी करने के लिए मध्यस्थता पैनल को 15 अगस्त तक का समय दिया है। पैनल ने कोर्ट से समय बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

बता दें कि इस मामले में 8 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जज एफ एम कलीफुल्ला, धर्म गुरु श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ वकील श्रीराम पंचु को मध्यस्थ नियुक्त किया था। शीर्ष अदालत ने सभी पक्षों से बात कर मसले का सर्वमान्य हल निकालने को कहा था।

पीठ में कौन-कौन शामिल

मामले की सुनवाई सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ कर कर रही है। पीठ में सीजेआई के अलावा न्यायाधीश एसए बोबडे, डीवाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस. अब्दुल नजीर शामिल हैं।

पिछली सुनवाई में क्या आदेश सुनाया

सुप्रीम कोर्ट में पिछले सुनवाई में आदेश सुनाते हुए कहा था कि एक हफ्ते में मध्यस्थ अपना काम शुरू करें। साथ ही, ये बातचीत फैजाबाद में हो। जगह और दूसरी जरूरी सुविधाएं उत्तर प्रदेश सरकार मुहैया कराए। उस वक्त फैसले पढ़ते हुए चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा था कि बातचीत बंद कमरे में होगी, उसे गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही, इस दौरान की जा रही बातों की मीडिया रिपोर्टिंग न हो।

क्या है पूरा मामला अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद मामले में 2010 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए विवादित जमीन को तीन बराबर हिस्सों में बांटने का आदेश दिया। कोर्ट ने विवादित जमीन को रामलला, निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ बोर्ड को बांटने का आदेश सुनाया। साथ ही, ये भी स्पष्ट किया कि रामलला विराजमान को जमीन का वही हिस्सा दिया जाएगा, जहां वे विराजमान हैं। हाईकोर्ट के इस फैसले को सभी पक्षकारों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। फिलहाल, मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget