एक्सप्लोरर

Ayodhya: राम मंदिर निर्माण में 1800 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च, बैठक के बाद चंपत राय ने दी अहम जानकारी

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में 1800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है. पहले अनुमानित राशि 400 करोड़ रुपये थी. यह जानकारी चंपत राय ने आज दी है.

UP News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद यह अनुमान लगाया गया था कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च आएगा. 5 फरवरी 2020 को ट्रस्ट का गठन होने के बाद अब मंदिर निर्माण पर होने वाले कुल खर्च का जो अनुमान लगाया गया है वह 1800 करोड़ रुपए है. हालांकि यह आंकलन भी अंतिम नहीं है. श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की मानें तो यह रकम बढ़ भी सकती है. वहीं सूत्रों का कहना है कि जब अयोध्या में मंदिर 2025 में पूरी तरह बनकर तैयार होगा तब इसकी कुल लागत 2000 करोड़ को भी पार कर जाएगी. कुल लागत कितनी होगी इसका आंकलन टाटा इंजीनियरिंग कंसलटेंट अभी कर रही है. निर्माण के शुरुआत में खर्च का आंकलन लार्सन एंड टुब्रो कर रही थी.

चंपत राय ने दी यह जानकारी

रविवार को अयोध्या में हुई राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 10 सदस्य भौतिक तो चार वर्चुअल रूप से शामिल हुए. इसी बैठक के बाद ट्रस्ट की तरफ से यह जानकारी दी गई कि राम मंदिर निर्माण के अनुमानित लागत 1800 करोड़ हो सकती है लेकिन जो राशि बताई जा रही है वह पूरी तरह सही नहीं है और बढ़ भी सकती है. चंपत राय ने कहा, 'उनको लिखकर दे दिया गया है, हो सकता है मंदिर में 400 करोड़ रुपए खर्च हो जाए लेकिन जब काम शुरू हुआ तो समझ में आया कि सारा चिंतन आधा-अधूरा था, एक साल बाद विचार हुआ तब कुछ बदल गया, फिर 18 महीने बाद विचार हुआ तो और बदल गया. मंदिर पर 1800 करोड़ रुपये खर्च आ सकता है.'

Kanpur: चीन में बैठा मास्टरमाइंड, 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की करवा चुका ठगी, अब तीन शातिर गिरफ्तार

इन ऋषियों के भी बनेंगे मंदिर

लंबे समय बाद इतने सदस्यों की मौजूदगी में इस निर्णय पर भी अंततः पूरी तरह मोहर लगा दी गई जिसके अनुसार राम जन्मभूमि परिसर में भव्य और दिव्य राम मंदिर के अतिरिक्त सात और मंदिरों का निर्माण किया जाना है. महर्षि बाल्मीकि, निषादराज, माता शबरी, जटायु राज ,तुलसीदास , महर्षि वशिष्ठ और महर्षि विश्वामित्र के मंदिर बनाए जाने हैं. इसी के साथ विघ्नहर्ता के रूप में पूजे जाने वाले भगवान गणेश का भी मंदिर बनाया जाएगा तो माता सीता का भी एक अलग मंदिर होगा.  सोमवार को राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक होगी. मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सदस्यों ने कई अहम बिंदुओं पर विचार विमर्श किया. इसमें भगवान राम की प्रतिमा कैसी होगी और कितनी बड़ी होगी इसको लेकर भी चर्चा हुई जिस पर लगभग निर्णय हो चुका है कि भगवान राम की जिस प्रतिमा के दर्शन होंगे वह सफेद संगमरमर से बनी होगी और जिसकी ऊंचाई 4 से 5 फिट के बीच होगी.

ये भी पढ़ें -

Gyanvapi Masjid Verdict: ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी मामले में हिंदू पक्ष के हक में आया फैसला, कोर्ट ने कहा- मुकदमा सुनने योग्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget