एक्सप्लोरर

Ram Navami 2023: अयोध्या में इस बार राम नवमी का दिखेगा अनोखा अंदाज, खेलों के साथ-साथ आस्था का होगा उत्सव

Ayodhya News: राम जन्मोत्सव के दिन अयोध्या में वैसे तो अलग-अलग मंदिरों में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होते रहे हैं, लेकिन इस बार राम मंदिर ट्रस्ट इसे उत्सव का रूप दे रहा है.

Ayodhya News: अयोध्या (Ayodhya) में इस बार राम नवमी पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम जन्म महोत्सव मनाने जा रहा है. यह महोत्सव 21 मार्च से 30 मार्च तक राम की पैड़ी समेत अलग-अलग स्थानों पर मनाया जाएगा, जिसमें ओलंपिक में शामिल खेलों के साथ-साथ भजन और योग समेत कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. रामलला का अस्थाई मंदिर में यह आखिरी जन्म उत्सव है क्योंकि 2024 का जन्म उत्सव रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में मनाएंगे.

राम जन्मोत्सव के दिन अयोध्या में यूं तो अलग-अलग मंदिरों में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होते रहे हैं, लेकिन इस बार राम मंदिर ट्रस्ट इसे उत्सव का रूप दे रहा है. रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने से पहले इसकी शुरुआत हो रही है तो विराजमान होने के बाद 2024 से नित वर्ष यह महोत्सव इस तरह आयोजित होगा जो अयोध्या की पहचान से जुड़ जाएगा.

9 दिन मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने कुछ नए ढंग से यह 9 दिनों का आनंद उत्सव मनाने का विचार किया है. नए ढंग से इसलिए की पिछले दो नवरात्र तो कोरोना में निकल गए और उसके पहले यहां ऐसा कुछ होता नहीं था, एक रामकोट की परिक्रमा होती थी और वह भी 25 साल से चल रही है उसके पहले वह भी नहीं करते थे स्थानीय समाज करता ही रहता है लेकिन संगठन के रूप में नहीं करते है. 

राम जन्मोत्सव समिति के व्यवस्थापक गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य यह है कि एक छोटे बच्चे से लेकर एक अधेड़ अवस्था, वृद्धावस्था तक के व्यक्ति को अयोध्या आने पर राम जन्मोत्सव का आनंद लेने का एक अवसर मिले. इस दृष्टिकोण से एक बहुआयामी संरचना बनाई गई है जिसमें योग से लेकर खेल की विभिन्न विद्याओं का आयोजन किया जा रहा है.

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि इस दौरान साइकिल दौड़, मैराथन दौड़ खो-खो, कबड्डी, वालीबाल, मलखम्ब, दंगल नौकायन का प्रयोग किया जाएगा. अगर यह सफल होता है तो एक अच्छा प्रयोग होगा. राम जन्म उत्सव के जरिए अयोध्या और श्री राम के प्रति लोगों के जुड़ाव को मजबूत करना है और रामलला की जन्म उत्सव को अयोध्या के सबसे बड़े उत्सव के रूप में प्रतिष्ठित करना है इसीलिए इसकी शुरुआत तो पहला पड़ाव है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कौन होगा विपक्ष का चेहरा? कोलकाता में अखिलेश यादव ने दिया ये जवाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget