एक्सप्लोरर

Ayodhya: रामलला की मूर्ति के लिए नेपाल से आ रही हैं शिलाएं, 6 करोड़ वर्ष पुराने हैं शालिग्राम के पत्थर

Shaligram Shila: शालिग्राम शिलाखंड लाने में नेपाल के गृह मंत्री बिमलेंद्र निधि की भी अहम भूमिका है. इस शिलाखंड के स्वागत के लिए कुशीनगर में तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

Ayodhya News: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में स्थापित की जाने वाली भगवान राम और सीता माता की प्रतिमा के लिए शिलाएं नेपाल से लाई जा रही हैं. इसका नाम शालिग्राम शिलाखंड (Shaligram Shilakhand) हैं जो कि नेपाल की गंडकी नदी (बड़ी गंडक) में पाए जाते हैं. शालीग्राम को भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की प्रतिमूर्ति माना जाता है. इसी पत्थर से हिंदू घरों और मंदिरों में पूजे जाने वाले ठाकुरजी बनते हैं. 

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बिमलेंद्र निधि के प्रयास से अयोध्या ले जाने के लिए दोनों शिलाएं लाई जा रही हैं. 31 जनवरी को सुबह 11.30 बजे शालिग्राम शिलाखंड कुशीनगर पहुंचेगी. कुशीनगर में इन दोनों शिलाखंड स्वागत किया जाएगा और पूजा-अर्चना की जाएगी. इस दौरान विहिप के नेता इसका स्वागत करेंगे. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी. आरएसएस से जुड़े अरविंद राजपुरोहित ने जानकारी दी कि इन दोनों शिलाओं को जनकपुर से लाया जा रहा है. पत्थर की खुदाई करने से पहले गंडकी नदी में विधि-विधान से क्षमा याचना भी की गई. 

शिलाएं देख भावभिभोर हुए श्रद्धालु

इन शिलाओं को बड़े ट्रक पर लाया जा रहा है. पुष्प मालाओं से सजी शिलाएं जिन रास्तों से होकर गुजर रहे हैं वहां श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने के लिए घर से निकल रहे हैं और पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं. नेपाल में ऐसे ही उत्साहित लोगों का वीडियो सामने आया है जो शिलाओं के साथ तस्वीरें लेते भी दिख रहे हैं. इनमें अधिकांश महिलाएं शामिल हैं. बता दें कि 2024 की शुरुआत में राम मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. यहां मंदिर का निर्माण इस प्रकार से किया जा रहा है कि सूरज की किरणें भगवान राम के ललाट पर पड़ेंगी.

दहेज की सौगात में दी शिलाएं

वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि कभी जनकपुर ने जानकी जी दी थीं. अब दहेज की सौगात में रामलला की मूर्ति का पत्थर दे रहे हैं लेकिन यह खरीदा नहीं जा रहा है. मुंबई के फाईन आर्ट्स के प्रोफेसर बासदेव कामत की डिजाइन पर रामलला की मूर्ति तैयार होगी.

ये भी पढ़ें -

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा- 'किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget