एक्सप्लोरर

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अयोध्या आने की चर्चाओं पर संत समाज की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

UP Lok Sabha Election 20024: अयोध्या के संतों का कहना है कि यही कांग्रेस और उनके नेता हैं, जो राम को काल्पनिक बताते थे. रामलला को इतने सालों तक इन्होंने टेंट में रखा.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेताओं के अयोध्या आने की सुगबुगाहट से अयोध्या के संतो में बेचैनी बढ़ गयी है. संत समाज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अयोध्या दौरे को लेकर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं. संत समाज का कहना है कि अब राहुल और प्रियंका गांधी को अयोध्या आने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि जब उनको रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया था, तब उन्होंने ठुकरा दिया था.

अयोध्या के संतों का कहना है कि यही कांग्रेस और उनके नेता हैं, जो राम को काल्पनिक बताते थे. रामलला को इतने सालों तक इन्होंने टेंट में रखा. ये वहीं लोग हैं, जो संतों को आईएसआईएस और बोको हराम से जोड़ देते हैं, जो मंदिरों जाने वाले युवाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं.

संतों ने कहा है कि अब राहुल गांधी को मथुरा जाना चाहिए. श्री कृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन करें और यमुना जी का जल हाथ मे लेकर संकल्प लें कि जैसे अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, वैसे ही मथुरा में शाही ईदगाह को हटाकर भक्त श्री कृष्ण के स्थान पर मंदिर का निर्माण किया जाएगा.

UP Lok Sabha Election 2024 Phase 2: यूपी की इन आठ सीटों पर वोटिंग आज, पोलिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा

सनातन मजबूत होगा- राजू दास
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि राहुल और प्रियंका अयोध्या आ रहे हैं. अयोध्या आने पर उनका स्वागत है, लेकिन अभी राहुल गांधी और प्रियंका को भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि पर जाने की आवश्यकता है. राजू दास ने आगे कहा कि यही कांग्रेस और कांग्रेस के नेता हैं, जिन्होंने रामलला को काल्पनिक बताया. इतने सालों तक राम को टेंट में रखा.

संतो को आईएसआईएस और बोको हराम से जोड़ दिया. कांग्रेस के नेता कहते हैं कि मोदी मजबूत होगा, तो सनातन मजबूत होगा. राजू दास ने आगे कहा कि ऐसे शब्दों से कांग्रेस के नेता सनातनियों को नवाजते हैं. सनातन को टाइफाइड मलेरिया और डेंगू बताते हुए मिटाने की बात करते हैं. 

राजू दास ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के शब्द कांग्रेस के नेता बोलते हैं, लेकिन फिर भी आप लोग आते हैं, तो आपका स्वागत है. अगर आप वाकई में सनातनी हैं, तो पहले मथुरा जाएं और संकल्प लें कि जैसे अयोध्या में राम मंदिर बना, वैसे ही शाही ईदगाह को हटाकर श्री कृष्ण के जन्म स्थान पर मंदिर बनाएंगे. कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का निर्माण राहुल गांधी कराएंगे, तब हम मानेंगे राहुल गांधी हिंदुस्तान के रहने वाले हैं और सनातनी हैंं, नहीं तो हिंदू समझ जाएगा कि आप कालनेमि हैं और शुद्ध रूप से वोट की राजनीति कर रहे हैं.

देश को खूब ठगा और लूटा- कमल नयन दास
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महत कमल नयन दास ने कहा कि राहुल गांधी को भारत से कुछ लेना ही देना नहीं हैं. राहुल गांधी के पूर्वजों ने देश को खूब ठगा और लूटा है. यह वहीं राहुल गांधी है, जो वीर सावरकर को गाली देते घूमते हैं. राहुल गांधी ने जो कुछ भी किया है उसके लिए भगवान उनको क्षमा नहीं करेंगे, राहुल गांधी के पूर्वज गद्दार थे, उन्होंने देश के साथ गद्दारी की है, इसका जीता जागता प्रमाण कश्मीर है.

संकटमोचन सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महान ज्ञान दास के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने कहा कि भगवान रामलला सब की आस्था के केंद्र हैं. यहां हर कोई आकर आशीर्वाद ले सकता है. जब प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, तब उनको आना चाहिए था. भगवान रामलला आस्था के केंद्र हैं. वह प्रेरणा के स्रोत हैं, जो उनके चरणों में नतमस्तक होगा उसके ऊपर प्रभु की कृपा होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget