एक्सप्लोरर

Holi 2024: कचनार के फूलों से बने गुलाल से होली खेलेंगे श्री रामलला, जानें क्या है इसमें खास

Ram Mandir: होली को लेकर तैयारियों जोरों से चल रही है. इस बार श्री रामलला कचनार के फूलों से बने हर्बल गुलाल से होली खेलेंगे. इस गुलाल को राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ ने तैयार किया है.

Ram Mandir Holi 2024: श्री रामलला अपनी जन्मभूमि पर करीब 500 वर्षों के बाद भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं, इसलिए इस बार रामलला की होली खास होने वाली है. रामलला इस बार की होली कचनार के फूलों से बने हर्बल गुलाल से खेलेंगे. इस खास गुलाल को राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ ने तैयार किया है. रामलला कचनार के फूलों से बने ही गुलाल से होली इसलिए भी खेलेंगे क्योंकि कचनार के वृक्ष को राम राज्य के दौरान राजकीय वृक्ष माना जाता था. इस खास गुलाल को राम मंदिर ट्रस्ट के अलावा काशी विश्वनाथ ट्रस्ट वाराणसी वृंदावन धाम मंदिर और प्रयागराज की लेटे हनुमान मंदिर को भी भेजा गया है.

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ ने कचनार के फूलों से बने विशेष गुलाल को रामलला के लिए भेजा है. कचनार के फूलों के गुलाल के पैकेट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव को भेजा गया है. इसी विशेष गुलाल से रामलला इस बार होली खेलेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से उनके विशेष सलाहकार अवनीश अवस्थी ने इस गुलाल के साथ एक पत्र भी भेजा है. जिसमें लिखा हुआ है कि कचनार वृक्ष को राम राज्य के दौरान राजकीय वृक्ष माना जाता था, इसको अयोध्या के राज्य ध्वज में भी स्थान दिया गया था. कचनार वृक्ष को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की सुगंधित औषधि के रूप में उपयोग किया जाता रहा है. इस वृक्ष को एंटीबैक्टीरियल एंटी फंगस भी कहा जाता है. 


Holi 2024: कचनार के फूलों से बने गुलाल से होली खेलेंगे श्री रामलला, जानें क्या है इसमें खास

प्राकृतिक फूलों का रंग इस्तेमाल को लेकर बोले चंपत राय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खासतौर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर काशी विश्वनाथ धाम वृंदावन मंदिर मथुरा और प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में होली के समय इस खास गुलाल कोई अर्पण करने के निर्देश दिए हैं. चंपत राय ( महासचिव श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ) ने कहा कि मेरे पास कचनार के फूलों का गुलाल राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ से आया है.

भगवान को समर्पित कर देंगे. रासायनिक, शरीर को कष्ट नुकसान करने वाला गुलाल ना उपयोग हो इसकी चिंता लखनऊ के बोटैनिकल इंस्टीट्यूट ने की है. हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं. सबसे कहेंगे प्राकृतिक फूलों का रंग इस्तेमाल और गुलाल इस्तेमाल करें. रामलला के लिए कचनार के फूलों के गुलाल मुझे प्राप्त हुआ है. भगवान को समर्पित कर देंगे.

ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav Sitapur Visit: जेल में बंद आजम खान से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, सपा मुखिया ने कहा- 'उनके साथ अन्याय हो रहा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget