एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: तेज तीव्रता के भूकंप से कितना सुरक्षित रहेगा राम मंदिर? इंचार्ज ने दी अहम जानकारी

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में बन रहे श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के निर्माण कार्य में हर पहलू का ध्यान रखा जा रहा है. आगामी 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होने वाला है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से लगातार श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 22 जनवरी 2024 को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. मंदिर निर्माण का काम कर रही कंपनी ने इसकी सुरक्षा को लेकर बड़ी जानकारी दी है. 

एलएंडटी के मंदिर और परकोटा निर्माण के प्रभारी अंकुर जैन ने बुधवार को कहा कि मंदिर निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है. जहां तक भूकंप का सवाल है, अगर हम आईएस कोड को देखें तो यह जोन नंबर 3 के अंतर्गत आता है, लेकिन इसे जोन नंबर-4 के अनुसार डिजाइन किया गया है. सीबीआरआई रूड़की ने इसकी नींव के डिजाइन की जांच की है. विशेषज्ञों ने इसे ग्रेनाइट पत्थर से डिजाइन करने का सुझाव दिया है क्योंकि इसमें आवश्यक घनत्व है इसलिए हमने इसे कृत्रिम चट्टान के रूप में उपयोग किया है. 

राम भक्तों में खासा उत्साह

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में तैयारियां तेज गति से चल रही हैं. राम भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया है कि श्री राम जन्मभूमि परिसर में चारों वेदों की सभी शाखाओं का पारायण और यज्ञ अनवरत चल रहा है. देश के सभी प्रांतों से मूर्धन्य वैदिक विद्वानों और यज्ञाचार्यों को इस अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है. यह अनुष्ठान प्राण प्रतिष्ठा तक अनवरत चलता रहेगा. 

"सभी परम्पराओं के सन्त आएं"

ट्र्स्ट ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम में सभी परम्पराओं के साधु-सन्त के साथ ही किसी भी क्षेत्र में देश का सम्मान बढ़ाने वाले सभी प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है. देशभर के लगभग डेढ़ सौ चिकित्सकों ने इसमें क्रमिक सेवा के लिए अपनी स्वीकृति दी है. इसके साथ नगर के हर कोने में लंगर, भोजनालय, भण्डारा, अन्नक्षेत्र चलेंगे. करीब चार हजार सन्तों को आमंत्रण भेजा गया है. प्रयास है कि सभी परम्पराओं के सन्त आएं. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Opening: लक्ष्मीकांत मथुरानाथ दीक्षित और गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ कराएंगे राम लला की प्राण प्रतिष्ठा, यहां जानें उनके बारे में सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget