एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- 'भगवान के दर्शन करने से रोकने से बड़ा अधर्म...'

Ram Mandir Opening: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह है. भगवान राम भक्तों को अब दर्शन दे सकेंगे. राम मंदिर उद्घाटन के बाद अखिलेश यादव ने बयान दिया है.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद राम भक्तों का उत्साह चरम पर है. इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भगवान के दर्शन करने से रोकने को अधर्म बताया. हालांकि उन्होंने साफ नहीं किया कि किसे भगवान के दर्शन करने से रोका गया.

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, "किसी को भी भगवान के दर्शन करने से रोकने से बड़ा अधर्म और क्या हो सकता है." बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता भेजा गया था. उन्होंने न्योते को बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम बताते हुए सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी न्योता मिलने के बावजूद प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दूरी बनाई. उन्होंने भगवान के दर्शन से रोके जाने पर सवाल उठाए. 

'भगवान का दर्शन करने से रोकने से बड़ा अधर्म और क्या'

अखिलेश यादव ने स्पष्ट नहीं किया कि भगवान का दर्शन करने से किसे रोका गया है. हालांकि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिलने पर अयोध्या जाने की इच्छा जताई थी. 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बने. प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ. राम मंदिर उद्घाटन के बाद भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं है. हर कोई अलग-अलग तरीकों से राम के आने का स्वागत कर रहा है. शाम को घरों और गलियों को दीपों से सजाया गया है. पटाखे फोड़ कर भी राम भक्त खुशी जता रहे हैं. मंदिरों, मठों और शिवालयों में भजन कीर्तन का दौर जारी है.

Ayodhya Ram Mandir: भव्यता ही नहीं आधुनिक सुविधाओं से भी लैस है राम मंदिर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
बाराबंकी पहुंचे CM योगी, जिले को ₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
बाराबंकी पहुंचे CM योगी, जिले को ₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget