एक्सप्लोरर

Ram Mandir: राम मंदिर के लिए 1992 में ली थी प्रतिज्ञा, सिर की चोटी से रामरथ खींचकर अयोध्या जा रहे बाबा बद्री

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिसको लेकर दुनिया भर के राम भक्तों में उत्साह का माहौल है.

Ramlala Pran Pratishtha: महोबा में अपनी अनोखी प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए एक साधु अपने सिर की चोटी पर रामरथ बांधकर निकल पड़ा है. 170 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद साधु आज महोबा पहुंचा. जहां हिंदू संगठनों ने जोरदार स्वागत करते हुए साधु पर पुष्प वर्षा की. भगवान राम से आस्था लगाने वाला यह साधु मध्य प्रदेश का रहने वाला है. जो 501 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने की बात कह रहा है.

साधु की अनोखी प्रतिज्ञा को लेकर लोग हैरत में हैं तो वहीं भगवान श्री राम के जयकारों के बीच जगह-जगह साधु का स्वागत हो रहा है. 1992 में खाई कसम को पूरा करने के लिए साधु अपने सिर की चोटी से रामरथ खींचता दिखाई दिया. यही नहीं साधु ने अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पीएम मोदी और सीएम योगी की देन बताया है. अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही हैं तो वहीं राम भक्त भी अपनी श्रद्धा और भगवान राम के प्रति अपने अटूट प्रेम को दर्शाने में लगे हुए हैं. 


Ram Mandir: राम मंदिर के लिए 1992 में ली थी प्रतिज्ञा, सिर की चोटी से रामरथ खींचकर अयोध्या जा रहे बाबा बद्री

बाबा बद्री ने 1992 में ली थी प्रतिज्ञा

मध्य प्रदेश के दमोह जनपद के बटियागढ़ गांव के रहने वाले बाबा बद्री 1992 में ली गई अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए रामरथ को चोटी से बांधकर अयोध्या के लिए जा रहे हैं. बाबा बद्री बताते हैं कि करोड़ों रामभक्तों की तरह वह भी अयोध्या में राम मंदिर बनने की इच्छा रखते थे लेकिन राम मंदिर में साल दर साल आ रही अड़चन के कारण वह हताश और दुखी हो चुके थे. इस बीच उन्होंने प्रतिज्ञा ली थी कि जब भी भगवान राम का भव्य और दिव्य राम मंदिर बनेगा तब वह अपनी चोटी में रामरथ बांधकर पैदल ही अयोध्या जाएंगे. ऐसे में 1992 में ली गई प्रतिज्ञा के पूरी होने पर राम भक्त बद्री अपनी कसम को पूरा करने के लिए निकल पड़े हैं. 


Ram Mandir: राम मंदिर के लिए 1992 में ली थी प्रतिज्ञा, सिर की चोटी से रामरथ खींचकर अयोध्या जा रहे बाबा बद्री

महोबा में हिंदू संगठनों ने किया स्वागत

सिर की चोटी पर रस्सी बांधे राम भक्त रामरथ को घसीटता चला जा रहा है. दमोह से तकरीबन 170 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राम भक्त बाबा बद्री महोबा पहुंचे जहां हिंदू संगठन के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया. वहीं फूल माला पहनाकर बाबा का हौसला बढ़ाया गया. महोबा के बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर में रामभक्त बद्री ने मत्था टेका और कहा कि ये स्नेह और प्रेम राम नाम के जप से मिल रहा है. 

बाबा राम नाम को जपते हुए 501 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 22 जनवरी तक अयोध्या पहुचेंगे जहां श्री रामलला के दर्शन करेंगे. बद्री महोबा के हिंदू संगठनों के प्रेम से उत्साहित हैं और वह कहते हैं कि अब उनके अंदर एक नई ऊर्जा आ चुकी है. वह रोजाना पूरी ताकत से पैदल चलकर जल्द से जल्द भगवान श्रीराम को पा लेना चाहते हैं. बाबा बद्री ने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है. जिसकी प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी इसके नायक हैं जिनके द्वारा आज यह संभव हो सका है. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir: राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने पर कांग्रेस-सपा पर भड़के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, बोले- ये रावण के वंशज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget