एक्सप्लोरर

Ram Mandir: राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने पर कांग्रेस-सपा पर भड़के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, बोले- ये रावण के वंशज

UP Politics: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की ओर से राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण ठुकराने पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष भड़क गए हैं. उन्होंने दोनों पार्टियों की तुलना रावण से की है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और बीजेपी नेता अशफाक सैफी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने वालों को रावण का वंशज करार दिया है. उन्होंने राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण अस्वीकारने को लेकर कांग्रेस और सपा पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने रविवार को कहा कि ये लोग जो भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध कर रहे हैं ये लोग रावण के वंशज हैं. मेरा ये मानना है कि भगवान श्री राम किसी एक समुदाय के नहीं, एक धर्म के नहीं, पूरे देश के हैं, उस दिन सभी लोग खुशी मनाएं. 

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक लोग भी अपने घरों पर दीप जलाएंगे और दीपावली मनाएंगे. जब प्रधानमंत्री मोदी किसी तरह का भेदभाव नहीं कर रहे हैं और उन्होंने देश के 140 करोड़ लोगों से उस दिन दीप जलाने की अपील की है तो सबको उनकी अपील माननी चाहिये. उन्होंने कहा कि पुरानी बातों को भूलकर 22 जनवरी को एक नई सुखद शुरुआत करनी चाहिए. मुसलमान के रहने के लिए दुनिया में सबसे अच्छी जगह हिंदुस्तान है क्योंकि यहां पर भगवान राम भी रहते हैं और ख्वाजा गरीब नवाज भी रहते हैं. 

साधुओं के साथ हुई मारपीट को लेकर ममता सरकार को घेरा

अशफाक सैफी ने कहा कि जिस तरह एक गुलदस्ते में तरह-तरह के फूल होते हैं इस तरह से हिंदुस्तान में तरह-तरह के धर्म के मानने वाले लोग आपस में मिलकर गंगा जमुनी तहजीब के साथ रहते हैं. पश्चिम बंगाल में साधुओं के साथ हुई मारपीट मामले पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये घटना ममता बनर्जी के शासन काल में हुई है जो बेहद दुखद है. ममता जैसे लोग नहीं चाहते हैं कि इस देश मे भाईचारा बना रहे. अगर उनमें जरा सी भी नैतिकता बची हुई तो वो अपने पद से स्तीफा दें और देश से माफी मांगे.

मदरसा शिक्षकों को लेकर सीएम-पीएम से करेंगे अपील

उन्होंने स्मृति ईरानी के सऊदी अरब में 2 दिवसीय दौरे के दौरान टीका टिप्पणी करने वालों को भी नसीहत देते हुए कहा कि वह हमारे देश की महिला मंत्री हैं उनके बारे में अशोभनीय टिप्पणी न करें और उनका सम्मान करें. यूपी में 25 हजार से अधिक मदरसा शिक्षकों को मिलने वाले मानदेय पर केंद्र और राज्य सरकार से रोक लगे होने पर उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मिलकर मदरसा शिक्षकों को मिलने वाले मानदेय को देने की अपील करेंगे क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री चाहते हैं कि मुसलमान पढ़ें और आगे बढ़े इसलिए हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमारी मांग पूरी करेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता बोले- 'भगवान राम का प्रकोप शुरू हो गया...'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget