एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: मुज़फ्फरनगर के छात्र ने रद्दी अखबार से बनाया राम मंदिर मॉडल, देखकर रह जाएंगे हैरान

Ramlala Pran Pratishtha: मुज़फ्फरनगर के छात्र ने रद्दी अखबार से राम मंदिर का मॉडल तैयार किया है. जो देखने में बेहद ही आकर्षक नजर आ रहा है. छात्र इच्छा जताई है कि इस मॉडल को राम मंदिर में जगह दी जाए.

Muzaffarnagar: 22 जनवरी को अयोध्या में स्थित राम मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं. जिसको लेकर पूरे देश में उत्साह और खुशी का माहौल हैं. जनपद मुज़फ्फरनगर के छात्र तुषार शर्मा ने अखबार की रद्दी से राम मंदिर का भव्य मॉडल तैयार किया है. जो सबको अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. गांधी कॉलोनी निवासी बीकॉम के छात्र तुषार ने इस मंदिर को तैयार करने में अखबार की रद्दी से बनी लगभग 8000 स्टिक्स का इस्तेमाल किया है. छात्र की माने तो 4 महीने की कड़ी मेहनत के बाद उसने राम मंदिर के इस मॉडल को तैयार किया है. छात्र ने इस मॉडल के राम मंदिर रखवाने की इच्छा जताई है. 

तुषार शर्मा से का कहना है कि मैंने अखबार की रद्दी से राम मंदिर का मॉडल बनाया है एवं जो वेस्ट पेपर होते हैं उन्हीं से रिसाइकल करके मैंने मॉडल बनाया है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है और मैंने इसकी स्टार्टिंग लॉकडाउन से की थी तब मेरे घर पर न्यूज पेपर आ रहे थे. तो मेरा मन था कि मैं एक दिन राम मंदिर का मॉडल बनाऊंगा और तभी से मैंने स्टार्टिंग की थी.

8 हजार पेपर स्टिक्स का किया इस्तेमाल 
नए-नए मॉडल बनाए थे इण्डिया गेट, लाल किला, गोल्ड़न टेम्पल पर मेरा मन कुछ अलग बनाने का था. मतलब मैं अपने आप को एक मिशन देता रहता हूं कि इससे अलग क्या-इससे अलग क्या तो इसी का मेरा मन था इसलिए मैंने इसमें 8000 स्टिक्स लगाए हुए हैं और यह राम मंदिर का मेरा अब तक का सबसे बड़ा मॉडल है. क्योंकि यह मेरे लिए एक मिशन भी था कि मैं यह बना पाऊंगा या नहीं बना पाउँगा क्योंकि यह बनाना बहुत मुश्किल है. क्योंकि चाहे इसकी सीढ़ियां हो या इसका बेसमेंट हो तो इसकी शेप बनाना मेरे लिए बहुत मुश्किल था लेकिन मैं रात भर लग रहा.

 

Muzaffarnagar
Muzaffarnagar

तुषार ने बताया कि वह स्कूल में जॉब भी करता है तो स्कूल से आने के बाद में इस पर वर्क करता था. मैं इसमें देखता था कि और इससे अच्छा इसमें क्या हो सकता है क्योंकि अभी वह बन रहा है पूरा बना नहीं है इसलिए थोड़ा डिफरेंट था कि मैं कैसे बना पाऊंगा. मैंने इसका पहले बेस बनाया जो कि पूरे 2000 स्टिक से बना हुआ है एवं इसके बिम बनाएं जिसमें चार-चार स्टिक लगी हुई है और इसमें कम से कम डेढ़ सौ बिम लगे हुए हैं.लेवल टू लेवल में बढ़ता चला गया और आज ये आपके सामने है.

मॉडल बनाने में लगा 4 महीने का समय 
मुझे इसे बनाने में 4 महीने लगे हैं क्योंकि 2 महीने तो स्टिक बनाने में ही लगते हैं क्योंकि पहले पेपर कट करता हूं और स्टिक खुद बनाने पड़ती है मार्केट में तो मिलती नहीं है और मैं पूरा वेस्ट ही यूज़ कर रहा हूं क्योंकि पहले मेटेरियल तैयार होता है तभी उसके बाद मॉडल तैयार करना पड़ता है, मेरी अभी बीकॉम कंपलीट हुई है एवं मैंने अभी एमकॉम में एडमिशन लिया है तो उसके साथ-साथ में मैनेज हो जाता है और स्कूल में भी में बच्चों को सिखा रहा हूं कि किस तरह से वेस्ट पेपर यूज़ करना है क्योंकि नए-नए मॉडल उसी से बनते हैं और जितने भी नए-नए आइडिया आते हैं और वेस्ट पेपर से जो जितना अच्छा बना सकता है.

 

Muzaffarnagar_(2)
Muzaffarnagar_(2)

छात्र ने बनाए ये मॉडल 
लॉकडाउन में जब सभी लोग घरो में क़ैद थे तब इस छात्र तुषार ने अपने खाली समय में अखबार की रद्दी से अलग अलग मॉडल बनाने शुरू किये थे. जिसके चलते तुषार ने अब तक जहाँ अखबार की रद्दी से कई महापुरुषों के चित्र बनाये है तो वही इस होनहार छात्र ने राम मंदिर, इंडिया गेट ,लाल किला, गोल्डन टेंपल ,केदारनाथ मंदिर ,बद्रीनाथ मंदिर , गांधीजी का चरखा ,राफेल ,वाइट हाउस ,स्कूटर,बाइक ,ट्रैक्टर, पेंसिल स्टैंड , रिक्शा ,कान्हा जी का झूला, दो बैलों की जोड़ी, ई-रिक्शा , पंखा टेबल चेयर, गिटार , दीवार घड़ी आदि के एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार किये है. जो अपने आप में एक मिसाल है.

ये भी पढ़ें: INDIA अलायंस को BSP की हां या न? इस दिन एलान करेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget