एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: भक्तों ने तैयार किया राम मंदिर अनोखा डिजाइन, लोहे की कीलों और धागों का किया इस्तेमाल

Ram Mandir Opening: मध्य प्रदेश के इंदौर राम भक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला है, कलाकारों ने लोहे की कील और धागे की मदद से अयोध्या के राम मंदिर की हूबहु डिजाइन तैयार की है.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है. राम मंदिर को लेकर रामलला  के भक्तों में उत्साह और उमंग का माहौल देखा जा रहा है. मध्यप्रदेश के इंदौर में एक राम भक्त ने अयोध्या श्री राम मंदिर की तर्ज पर अनूठी राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है. इस मंदिर कलाकृति को बनाने के लिए 21000 कीलों सहित कई किलो धागे का इस्तेमाल कर इसे बनाया गया है. मंदिर की आकृति को तैयार करने में कलाकारों को चार और रात की मेहनत लगी है. 

अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम महोत्सव मनाया जाएगा जहां भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अयोध्या में मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी की मंशा के अनुसार पूरे देश में 22 जनवरी को उत्सव का माहौल रहेगा और सभी दीपावली मनाएंगे. इसी बीच मध्यप्रदेश के इंदौर में भी आयोजनों को लेकर तैयारियां चल रही हैं, हर कोई अपने स्तर पर तैयारी कर रहा है.

मंदिर को बनाने में लगे चार दिन
इंदौर के गांधी हाल में कलाकारों ने एक बेहद सुंदर कलाकृति बनाई है. इस कलाकृति के बारे में उन्होंने बताया की कलाकृति को बनाने के लिए 21000 किलो का उपयोग किया गया है. इसके अलावा कई किलो धागा भी इस कलाकृति को बनाने में लगा है. कलाकृति को करीब एक दर्जन लोगों की टीम ने चार दिन और चार रातों की मेहनत की अथक प्रयास के बाद बनाया है.

लोहे की कीलों का किया इस्तेमाल
8 बाई 16 साइज की इस मंदिर की कलाकृति को धागों की मदद से लकड़ी के बेस पर उकेरा गया है सभी ने अथक मेहनत की तब जाकर इसे कहीं बनाया जा सका. इंदौर के गांधी हाल में इस समय लोगों की भीड़ लगी है जो एक तस्वीर को देखने आ रही है. दरअसल बहुत बड़े कैनवास पर अयोध्या के राम मंदिर की हूबहू तस्वीर को बनाया गया है. इसकी खासियत यह है कि इस ऊन और धागे के जरिए बनाया जा रहा है. इसके अलावा इसमें कई हजार किलो लोहे की कीलो का उपयोग किया गया है. कलाकारों ने बताया कि वह अलग-अलग नौकरी में है और ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करते हैं लेकिन तस्वीर बनाने के लिए एक टीम की तरह काम कर रहे हैं और इस तस्वीर को अयोध्या राम मंदिर के नाम समर्पित करेंगे.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: शंकराचार्य के बयान पर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया, बोले- कुछ गलत लग रहा है तो...

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget