एक्सप्लोरर

अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारी

मनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में 35 हजार से अधिक स्वयंसेवक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे.

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य रखा गया है.

आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 35 हजार से अधिक स्वयंसेवक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने राम की पैड़ी पर मुख्य यजमान के रूप में मां सरयू और प्रभु श्रीराम का विधिवत पूजन-अर्चन कर दीपोत्सव के निर्विघ्न आयोजन की कामना की.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ सरयू पूजन

राम की पैड़ी स्थित सरयू मंदिर में पुजारी पं. नेत्रजा मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया. इस दौरान दीपोत्सव की सफलता और आयोजन के मंगलमय होने की प्रार्थना की गई. सरयू पूजन के साथ रामनगरी में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर आस्था और उत्साह का वातावरण दिखाई दिया.

आस्था और सनातन संस्कृति का महापर्व है दीपोत्सव

पूजन के बाद कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि दीपोत्सव सनातन संस्कृति की आभा, जन-जन की आस्था और सामूहिक निष्ठा का महापर्व है. प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद और स्वयंसेवकों के अथक परिश्रम से अयोध्या एक बार फिर विश्व पटल पर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी. उन्होंने कहा कि श्रीरामलला के भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद देश-दुनिया की निगाहें अयोध्या के दीपोत्सव पर रहती हैं. यह ऐतिहासिक अनुष्ठान रामनगरी की आध्यात्मिक गरिमा और ऊर्जा को विश्वभर तक पहुंचाने का अवसर है. प्रत्येक स्वयंसेवक का हर दीप आस्था और राष्ट्रभक्ति के संकल्प का प्रतीक है.

दीप सज्जा से समय प्रबंधन तक, स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण जारी

दीपोत्सव को सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन व्यापक तैयारियों में जुटे हैं. विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न संकायों और विभागों में स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें निर्धारित ग्रिड के अनुसार दीप सजाने, तेल और बाती का प्रबंधन करने तथा तय समय में कार्य पूरा करने की जानकारी दी जा रही है.इसके साथ ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि दीपोत्सव के दौरान निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में किसी तरह की बाधा न आए.

35 हजार से अधिक स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मेदारी

कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन और दीपोत्सव समितियां घाटों पर मार्किंग, दीपों के आवंटन और तेल की व्यवस्था को अंतिम रूप दे रही हैं. इस भव्य आयोजन में विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर, संबद्ध महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के 35 हजार से अधिक स्वयंसेवक भाग लेंगे.

कुलपति ने विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक प्रयास से अवध विश्वविद्यालय अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित करेगा. दीपों की जगमगाहट के माध्यम से अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक पहचान और सनातन परंपरा की भव्यता एक बार फिर विश्वभर में प्रदर्शित होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इलाहाबाद-झांसी शिक्षक MLC चुनाव संपन्न, महोबा के 9 बूथों पर 55.77 फीसदी वोटिंग
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक MLC चुनाव संपन्न, महोबा के 9 बूथों पर 55.77 फीसदी वोटिंग
शिवा शर्मा हत्या मामले में श्रद्धा दुबे को झटका, जमानत अर्जी खारिज
शिवा शर्मा हत्या मामले में श्रद्धा दुबे को झटका, जमानत अर्जी खारिज
योगी सरकार में हाईटेक होगा समाज कल्याण विभाग, AI से आसान होंगे सरकारी काम
योगी सरकार में हाईटेक होगा समाज कल्याण विभाग, AI से आसान होंगे सरकारी काम
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से UP के उद्योग-व्यापार को लगे पंख, ईंधन खर्च में भारी बचत
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से UP के उद्योग-व्यापार को लगे पंख, ईंधन खर्च में भारी बचत
Advertisement

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget