एक्सप्लोरर

दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी अयोध्या, प्रमुख मार्गों हो रही डेंटिंग-पेंटिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप दीपोत्सव-2026 को भव्य, दिव्य और आकर्षक बनाने के लिए रामनगरी में सजावट के साथ प्रमुख मार्गों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के कार्य भी कराए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप दीपोत्सव-2026 को भव्य, दिव्य और आकर्षक बनाने के लिए रामनगरी में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. भगवान श्रीराम की नगरी को त्रेतायुगीन वैभव और सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप सजाने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

इसी क्रम में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से धर्मपथ, रामपथ और महोबरा मार्ग के डिवाइडरों तथा उन पर लगी रेलिंग की डेंटिंग-पेंटिंग कराई जा रही है. रंग-रोगन के जरिए इन मार्गों को नया और आकर्षक रूप दिया जा रहा है, ताकि दीपोत्सव के दौरान अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भव्य रामनगरी की झलक देखने को मिले.

प्रमुख मार्गों को संवारने पर विशेष जोर

दीपोत्सव अयोध्या की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जुड़ा महापर्व है. इसे यादगार बनाने के लिए शहर की सजावट के साथ प्रमुख मार्गों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के कार्य भी कराए जा रहे हैं. धर्मपथ और रामपथ रामनगरी की पहचान हैं, जबकि महोबरा मार्ग भी आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. ऐसे में इन मार्गों के डिवाइडरों और रेलिंग पर रंग-रोगन से शहर की सुंदरता निखरेगी और दीपोत्सव की तैयारियों को भी भव्य स्वरूप मिलेगा.

त्रेतायुगीन वैभव और सांस्कृतिक पहचान की झलक

भगवान श्रीराम की अयोध्या के त्रेतायुगीन वैभव की कल्पना को आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक नगरीय स्वरूप के साथ जोड़ने के प्रयासों में प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण अहम है. दीपोत्सव के दौरान अयोध्या की सड़कों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख प्रवेश मार्गों पर की जाने वाली विशेष सजावट श्रद्धालुओं के स्वागत का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है. डिवाइडरों और रेलिंग की डेंटिंग-पेंटिंग से प्रमुख मार्गों का दृश्य स्वरूप निखरेगा और रामनगरी की भव्यता को नया आकर्षण मिलेगा.

श्रद्धालुओं को मिलेगा सुंदर और व्यवस्थित शहर का अनुभव

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुशांत त्रिपाठी ने बताया कि दीपोत्सव-2026 को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों और उन पर लगी रेलिंग की डेंटिंग-पेंटिंग कराई जा रही है. इस कार्य में धर्मपथ, रामपथ और महोबरा मार्ग शामिल हैं. उन्होंने कहा कि दीपोत्सव पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को सुंदर और व्यवस्थित शहर का अनुभव मिले, इसी उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है. विभाग का प्रयास है कि प्रमुख मार्ग आकर्षक दिखें और रामनगरी की धार्मिक महत्ता, सांस्कृतिक पहचान तथा भव्यता के अनुरूप तैयारियां पूरी की जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इलाहाबाद-झांसी शिक्षक MLC चुनाव संपन्न, महोबा के 9 बूथों पर 55.77 फीसदी वोटिंग
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक MLC चुनाव संपन्न, महोबा के 9 बूथों पर 55.77 फीसदी वोटिंग
अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारी
अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारी
शिवा शर्मा हत्या मामले में श्रद्धा दुबे को झटका, जमानत अर्जी खारिज
शिवा शर्मा हत्या मामले में श्रद्धा दुबे को झटका, जमानत अर्जी खारिज
योगी सरकार में हाईटेक होगा समाज कल्याण विभाग, AI से आसान होंगे सरकारी काम
योगी सरकार में हाईटेक होगा समाज कल्याण विभाग, AI से आसान होंगे सरकारी काम
Advertisement

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget