एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: कांग्रेस के अयोध्या दौरे पर विपक्षी हमलों का अविनाश पांडे ने दिया जवाब, बोले- हमारे दिल में बसते हैं श्रीराम

Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भगवान राम या कृष्ण के नाम पर लोगों की आस्था से खिलवाड़ नहीं किया.अयोध्या यात्रा का राजनीतिक अर्थ न निकाला जाए.

Avinash Pandey Remark: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसे लेकर तैयारिया जोरों शोरों से की जा रही हैं. वहीं अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने कभी भगवान राम या कृष्ण के नाम पर लोगों की आस्था से खिलवाड़ नहीं किया.

'अयोध्या यात्रा का राजनीतिक अर्थ न निकालें'
पांडे ने कहा कि आगामी 15 जनवरी को वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे लेकिन उनकी इस यात्रा का कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकला जाना चाहिए और वह अपनी व्यक्तिगत आस्था के कारण वहां जा रहे हैं. किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि चाहे भगवान राम हों या भगवान कृष्ण, कांग्रेस ने कभी भी लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया है और ऐसा कभी नहीं करेगी. प्रभु श्री राम हमारे दिल में बसते हैं और हर दिन मैं उनके सामने दो बार सिर झुकाता हूं.

BSP से बातचीत के सवाल पर दिया ये जवाब
आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बसपा के साथ कोई बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय समिति इस पर काम कर रही है. बसपा के साथ उनकी क्या चर्चा हुई है मुझे पता नहीं है. हालांकि उन्होंने कहा कि जब सबका लक्ष्य एक ही है कि हमें बाहर आना है और अघोषित आपातकाल से छुटकारा पाना है. इसके लिए बीजेपी को हराना होगा और सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों को एक लक्ष्य के साथ एक साथ आना होगा.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के अयोध्या के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि15 जनवरी को मैं अयोध्या जा रहा हूं. हमारे महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया भी अयोध्या जाएंगे. कुल मिलाकर, लगभग 100 कांग्रेस नेता अयोध्या जाएंगे.

उत्तर प्रदेश इकाई मकर संक्रांति पर यात्रा करके जनता को कोई संदेश देना चाहती है इस सवाल पर अजय राय ने कहा कि हम अपनी धार्मिक भावनाओं के कारण जा रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद यह मेरी पहली अयोध्या यात्रा है. पहले मैं कई बार अयोध्या जा चुका हूं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचकर सरयू नदी में डुबकी लगाएंगे, राम मंदिर के दर्शन करेंगे और अयोध्या में हनुमानगढ़ी के भी दर्शन करेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस नेता अयोध्या से लौटने के बाद अयोध्या में 'खिचड़ी भोज' लेंगे या लखनऊ में, राय ने कहा, 'यह जरूरी नहीं है कि खिचड़ी भोज ही हो.

'खरमास में अक्षत बांट रही बीजेपी'
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ''मैं बाबा विश्वनाथ की नगरी से हूं. भगवान राम में हमारी आस्था है. वे (बीजेपी) धर्म के नाम पर आयोजन करते हैं. 'खरमास' अब भी चल रहे हैं, वे 'अक्षत' (एक शुभ कार्य) वितरित कर रहे हैं. वे 'खरमास' के दौरान निमंत्रण वितरित कर रहे हैं. 'खरमास' के दौरान वे शुभ कार्य कर रहे हैं.' लखनऊ के ज्योतिषी त्रिलोकीनाथ सिंह के अनुसार, खरमास को अशुभ समय माना जाता है. इस दौरान सभी शुभ कार्य वर्जित होते हैं. इसकी शुरुआत 16 दिसंबर 2023 को हुई और समापन 15 जनवरी 2024 को हुआ. इसे मलमास भी कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा को लेकर उत्तराखंड बीजेपी की अहम बैठक, पांचों सीटों पर जीत की बनी ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget