एक्सप्लोरर

Ram Mandir: रामलला के दर्शन को पहुंचे हनुमान! राम मंदिर में पहले दिन हुई अद्भुत घटना, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में पहले दिन ही रामलला के दर्शनों के लिए भक्तों को हुजूम उमड़ पड़ा, जिसे संभालने में प्रशासन को भी कड़ी मशक़्क़त करनी पड़ी.

Ram Janmbhoomi Mandir: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से मंदिर को आम भक्तों के लिए खोल दिया गया. सुबह तड़के से ही अपने प्रभु के दर्शनों के लिए मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया. इतनी बड़ी संख्या में लोग रामलला के दर्शनों के लिए पहुंचे कि परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी. भक्ति के इस सैलाब में एक बेहद अद्भुत घटना हुई, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगें. 

मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की माने तो इस घटना को देखकर वो भी चौंक गए. ये किसी चमत्कार से कम नहीं था. उन्हें ऐसा एहसास हुआ कि जैसे स्वयं परम रामभक्त हनुमान अपने प्रभु रामलला के दर्शन करने मंदिर में आए और दर्शन के बाद चले गए. श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ने इस घटना का वर्णन किया है. 

पहले दिन राम मंदिर में हुई अद्भुत घटना
ट्रस्ट ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस चमत्कारिक और अद्भुत घटना के बारे में बताया है. ट्रस्ट ने कहा, 'आज श्री रामजन्मभूमि मंदिर में हुई एक सुंदर घटना का वर्णन.. आज सायंकाल लगभग 5:50 बजे एक बंदर दक्षिणी द्वार से गूढ़ मंडप से होते हुए गर्भगृह में प्रवेश करके उत्सव मूर्ति के पास तक पहुंचा. बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखा, वे बन्दर की ओर यह सोच कर भागे कि कहीं यह बन्दर उत्सव मूर्ति को जमीन पर न गिरा दे.परन्तु जैसे ही पुलिसकर्मी बंदर की ओर दौड़े, वैसे ही बंदर शांत भाव से भागते हुए उत्तरी द्वार की ओर गया. द्वार बंद होने के कारण पूर्व दिशा की ओर बढ़ा और दर्शनार्थियों के बीच में से होता हुआ, बिना किसी को कष्ट पहुंचाए पूर्वी द्वार से बाहर निकल गया. सुरक्षाकर्मी कहते हैं कि ये हमारे लिए ऐसा ही है, मानो स्वयं हनुमान जी रामलला के दर्शन करने आये हों.'

आपको बता दें कि मंगलवार को राम मंदिर अधिकारिक तौर पर खुला और पहले दिन इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे, जिसका प्रशासन को भी अनुमान नहीं थी. आधी रात से ही मंदिर के सामने कड़ाके की सर्दी के बीच भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था. देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं राम मंदिर के दर्शन को पहुंचे थे. पहले दिन क़रीब पाँच लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए जो अपने आप में रिकॉर्ड है. ट्रस्ट के आह्वान के बाद भी भक्त नहीं रुके पहले दिन ही प्रशासन को भीड़ को व्यवस्थित करने में काफ़ी मशक़्क़त करनी पड़ी.

UP News: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने के एलान पर अखिलेश यादव बोले- 'विरोधियों को भी मन मारकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
महंगाई होगा यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget