एक्सप्लोरर

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर आचार्य सत्येंद्र दास की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले

Ram Mandir Anniversary: श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव बहुत अच्छे ढंग से मनाया जा रहा है. सीएम योगी रामलला की महाआरती करेंगे.

Ayodhya Ram Mandir Anniversary: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की आज पहली वर्षगांठ हैं. हिन्दू तिथि के अनुसार आज 11 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे हो गए हैं. इस अवसर पर राम मंदिर में तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रमों को आयोजन किया गया है. जिसमें बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहेंगे. इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि ये उत्सव बहुत सुंदर तरीके से मनाया जा रहा है. 

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि "प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है बहुत अच्छे ढंग से मनाया जा रहा है. पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है. पूरी अयोध्या के लोग भी इस उत्सव को मनाएंगे. ये हो रहा है वो बहुत सुंदर तरह से हो रहा है. स्वयं सीएम योगी इसका उद्घाटन करेंगे और आरती करेंगे. जिस तरह से प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, उसी तरह इस बार भी बहुत से लोगों को निमंत्रण दिया गया है, जितने लोग आ सकते हैं वो आएंगे. भक्त भी आएंगे उसे देखने को लिए बहुत सी भीड़ होगी.

देश में लौट रहा रामराज्य- जगदगुरू परमहंसाचार्य
राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर जगदगुरू परमहंसाचार्य की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने अयोध्या में आयोजित भव्य उत्सव पर कहा कि  "आज प्रतिष्ठा द्वादशी है. अमानवीय राक्षसी प्रवृति के लोग कहते थे कि राम मंदिर बनेगा तो खून की नदियां बह जाएंगी लेकिन आज एक वर्ष हो गया लेकिन एक मच्छर भी नहीं मरा. अब देश में राम राज्य लौट रहा है." 

राम मंदिर की पहली वर्षगांठ का प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव का नाम दिया गया है. राम मंदिर में ये उत्सव आज से तीन दिन तक चलेगा. सीएम योगी को इस भव्य आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया हैं. मुख्यमंत्री सुबह दस बजे अयोध्या पहुंचेंगे, जहां वो सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे, जिसके बाद वो राम मंदिर जाएंगे. सीएम योगी के हाथों ही आज रामलला का महाभिषेक होगा और फिर 12.20 बजे महाआरती की जाएगी. 

प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर राम मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है. मंदिर परिसर को 50 क्विंटल से भी अधिक के फूलों से सजाया जा रहा है. इसके अलावा 11 नम्बर के वीआईपी गेट को भव्य तरीके से सजाया गया है. अन्य द्वारों पर भी फूलों से सजावट की गई है. 

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर सज गई अयोध्या नगरी, CM योगी पहली बार करेंगे ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget