एक्सप्लोरर

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- राम मंदिर में दोहरी प्राण प्रतिष्ठा शास्त्रों के खिलाफ

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि एक मंदिर में दो बार प्राण प्रतिष्ठा संभव नहीं है. या तो पहली प्राण प्रतिष्ठा में कोई गलती थी, या फिर यह आयोजन शास्त्र सम्मत नहीं है.

Ram Janmabhoomi Temple: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार और अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिवसीय समारोह 3 जून से चल रहा है. जिसमें राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार के साथ-साथ परकोटे में शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती, अन्नपूर्णा और शेषावतार मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है. समारोह 5 जून को गंगा दशहरा के अवसर पर समाप्त होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे. वहीँ अब इस प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर संत समाज का एक वर्ग नाराज भी है.

इस पर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक ही मंदिर की दो बार प्राण प्रतिष्ठा कैसे हो सकती है.

दो बार प्राण प्रतिष्ठा संभव नहीं

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि एक मंदिर में दो बार प्राण प्रतिष्ठा संभव नहीं है. या तो पहली प्राण प्रतिष्ठा में कोई गलती थी, या फिर यह आयोजन शास्त्र सम्मत नहीं है. इसे स्वीकार करना होगा कि कहीं न कहीं गलती हुई है. यही नहीं शंकराचार्य ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जा सकती, और पहली प्राण प्रतिष्ठा के समय मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हुआ था.

शंकराचार्य के बयान से छिड़ी बहस

यहां बता दें कि पहली प्राण प्रतिष्ठा में रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित की गई थी. जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य यजमान के रूप में संपन्न किया था. जबकि  अब दूसरी प्राण प्रतिष्ठा में राम परिवार (सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान) और अन्य देवताओं की मूर्तियों को स्थापित किया जा रहा है. और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान ने इस आयोजन पर बहस छेड़ दी है, क्योंकि शास्त्रों में एक मंदिर में दोहराई गई प्राण प्रतिष्ठा असामान्य मानी जाती है.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहले भी कई बार राम मंदिर को लेकर सवाल उठा चुके हैं, खासकर उसके राजनीतिक प्रयोग को लेकर, उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा मुख्य यजमान पर भी आपत्ति जताई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget