एक्सप्लोरर

UP News: अयोध्या पुलिस के हत्थे चढ़ी तस्करी कर बिहार जा रही अंग्रेजी शराब की 178 पेटियां, हैरान कर देगा तरीका

अयोध्या पुलिस ने चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. पुलिस ने शराब की 178 पेटियां बरामद की जिसमें कुल 5280 बोतले थीं. अब पुलिस मामले की सप्लाई चेन को मॉनिटर कर रही है.

UP Police Confiscated Liquor Trolley: अयोध्या पुलिस ने बिहार जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. यह 178 पेटियों में 5280 बोतलों की शक्ल में है, जिसमें अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब है. इनको चंडीगढ़ से बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था. पुलिस की नजर इन पर ना पड़े इसके लिए भी तस्करी का नायाब तरीका अपनाया गया, मगर 15 लाख की यह अवैध शराब पुलिस के हत्थे चढ़ गई और राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले दो व्यक्ति पुलिस के पकड़ में आ गए. अब अयोध्या पुलिस इनके सप्लाई चेन में शामिल लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है .

लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अयोध्या के रौनाही पुलिस थाना को सूचना मिली कि लाल रंग के ट्रैक्टर ट्रॉली पर लखनऊ की तरफ से अवैध शराब अयोध्या होकर गुजरने वाली है. लिहाजा रौनाही पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया. उनकी नजर खासकर लखनऊ की तरफ से आने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली पर थी.

टैंक से बरामद अंग्रेजी शराब की 178 पेटियां

वाहन चेकिंग के दौरान ही उनको लाल रंग की ट्रैक्टर ट्रॉली आती हुई दिखी. यह वही ट्रैक्टर ट्रॉली है इसको पुख्ता करने के लिए इसके नंबर की जब जांच हुई तो पता चला की ट्रैक्टर ट्रॉली की नंबर प्लेट पर लिखा नंबर तो मुरादाबाद के रहने वाले हरपाल सिंह की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल का है. इसी के बाद पुलिस का शक पुख्ता हो गया ट्रैक्टर की ट्रॉली पर लदी बल्लियों को जब उतारा गया तो उसके नीचे बॉक्स नुमा टैंक दिखाई दिया जिसे बड़ी खूबसूरती से ट्रैक्टर ट्राली में जोड़ा गया था इसके भीतर अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 178 पेटियां मिली जिसमें कुल 5280 बोतले रखी थीं.

चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर जा रही थी शराब

शराब की इस खेप के साथ जो दो लोग पकड़े गए हैं उसमें एक नृपेंद्र राजस्थान के झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपुरा का रहने वाला है, जबकि दूसरा अजय हरियाणा के सोनीपत जिले के बरोदा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर खेरी का निवासी है. अब अयोध्या पुलिस इनके सप्लाई चेन के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है. पुलिस यह जानना चाहती है कि चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर बिहार पहुंचने तक के रास्ते में कौन-कौन लोग इनके सहयोगी हैं .

अतुल सोनकर (पुलिस अधीक्षक ग्रामीण) ने बताया कि थाना रौनाही पुलिस को कल सूचना मिली कि अगले दिन सवेरे ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर अवैध शराब लखनऊ की तरफ से आएगी इसको लेकर हमने वाहन चेकिंग प्रारंभ कराई चेकिंग के दौरान एक लाल रंग का ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ आता दिखा तो उसका नंबर चेक किया गया तो इसी नंबर पर मोटरसाइकिल रजिस्टर्ड पाई गई. इससे हमारा शक पुख्ता हुआ और ट्रैक्टर के पीछे ट्राली को चेक किया गया जिसमें बल्लियां लदी हुई थीं. जिसके नीचे बॉक्स नुमा टैंक बना रखा था.

सप्लाई चेन को मॉनिटर कर रही पुलिस

टैंक के अंदर अवैध शराब की 178 पेटियां थीं जिसमें कुल 5280 बोतले थीं. इनकी बाजार में कुल कीमत आज 15 लाख रुपए हैं. पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया है. एक अभियुक्त झुंझुनू राजस्थान का रहने वाला है दूसरा सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है. पूछताछ में उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से यह शराब लेकर चले थे और बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे. इनकी पूरी सप्लाई चेन को हम लोग मॉनिटर कर रहे हैं. जो जो लोग इसमें शामिल होंगे उनके खिलाफ कारवाई कराएंगे.

ये भी पढ़ें: Watch: सपा विधायकों के घर पुलिस का पहरा, कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया नजरबंद, चढ़ा सियासी पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget