एक्सप्लोरर

Coronavirus Update Ayodhya: ऑरेंज जोन में रखा गया अयोध्या, नहीं मिलेगी कोई विशेष छूट; आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई रहेगी जारी

Coronavirus Update Ayodhya: अयोध्या को ऑरेंज जोन में रखा गया, इस कारण जनपद को कोई विशेष छूट नहीं मिलेगी। हालांकि लॉकडाउन-3 के दौरान भी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रहेगी।

अयोध्या, एबीपी गंगा। अयोध्या में एकमात्र कोरोना पॉजिटिव पाई गई गर्भवती महिला की दूसरी और तीसरी रिपोर्ट दोनों नेगेटिव आई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर लॉकडाउन के तीसरे चरण में भी रामनगरी को ऑरेंज जोन में ही रखा गया है। गृह मंत्रालय द्वारा लॉकडाउन-3 की घोषणा के बाद अयोध्या जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

जिलाधिकारी अनुज झा व एसएसपी आशीष तिवारी ने जनपद वासियों को कोरोना के खतरे से आगाह करने के लिए बाइक रैली निकाली। जिसके माध्यम से लोगों को बताया कि जनपद में कोई विशेष छूट नहीं मिलने वाली है, क्योंकि अयोध्या ऑरेंज जोन में हैं। हालांकि, इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रहेगी। वहीं, कृषि व इलेक्ट्रॉनिक संबंधित दुकानों को सशर्त खोलने की इजाजत दी गई है।

Ayodhya_orange_zone1

डीएम अनुज झा ने बताया कि लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ाया गया है। जिसमें सभी सुविधाएं सीमित रहेंगी। जिला ऑरेंज जोन में हैं, इसलिए लोग ये न मानें कि सारे काम होंगे। सारे मार्केट खुलेंगे या फिर हर कोई इधर-उधर आ जा सकेगा। जगपद का कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की गलतफहमी में न हो, इसलिए बाइक रैली के माध्यम से लोगों को आगाह किया गया।

जनपद में सारी पाबंदियां लागू रहेंगी 

डीएम ने बताया कि 22 अप्रैल को जनपद में एक गर्भवती महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई थी, जिसके 21 दिन के अंदर अगर दूसरा केस पॉजिटिव नहीं आता है , तब जनपद ग्रीन जोन में आ जाएगा।हालांकि महिला की दूसरी और तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Ayodhya_orange_zone1

 वहीं, एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि लॉक डाउन को देखते हुए अयोध्या जनपद की सीमा सील की गई है और जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। हालांकि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने के लिए मालवाहक पर कोई रोक नहीं है, लेकिन अन्य जनपदों से आने वाले लोग अपने संबंधित जिलाधिकारी का पास लेकर ही अयोध्या में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं, तीसरे लॉकडाउन की घोषणा के बाद अयोध्या नगर निगम भी सतर्क हो गया है। पूरे शहर को सेनेटाइज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

Lockdown Effect: फूलों की खेती पर संकट के बादल, ब्रज के मंदिरों में पूजा के काम आने वाले फूल खेतों में रहे सूख 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget