एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: राम नवमीं पर 24 घंटे दर्शन देंगे रामलला, 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, अयोध्या प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Ayodhya News: अयोध्या राम नवमीं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. राम नवमीं के दिन रामलला भक्तों को 24 घंटे दर्शन देंगे. राम नवमीं पर 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है.

Ram Mandir News: अयोध्या में इस बार की रामनवमी बेहद खास होने वाली है इसीलिए लाखों लोग इस मौके पर अयोध्या में रहेंगे. श्रद्धालुओ की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 15 अप्रैल रामनवमी यानी से 17 अप्रैल तक श्री राम मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा. दिन हो यह रात आरती हो यह फिर भोग राग हर समय राम भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे. अगर आवश्यकता हुई तो रामनवमी के अगले दिन यानि 18 अप्रैल को भी श्री राम मंदिर को 24 घंटे खोलने को लेकर विचार किया जाएगा. वहीं इस मौके पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन के साथ शासन की वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार बैठक कर तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं. 

लंबे इंतजार और संघर्षों के बाद जब रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं तो राम भक्तों की श्रद्धा उफान पर है यही कारण है कि लगभग 2 लाख लोग औसतन रोज दर्शन कर रहे हैं कभी-कभी यह संख्या 4 से 5 लाख तक पहुंच जाती है अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब आम दिनों में जब इतने श्रद्धालु अयोध्या दर्शन करने के लिए आ रहे हैं तो राम नवमीं के दिन कितनी बड़ी संख्या राम भक्तों की अयोध्या में होगी. 

राम नवमीं की तैयारियों को लेकर बैठक 
राम नवमीं की तैयारियों को लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र अयोध्या पहुंचे. उन्होंने स्थानीय अफसरों के तैयार प्लान पर मंथन किया. श्री राम जन्मभूमि परिसर में निरीक्षण कर बाकायदा व्यवस्थागत बदलाव को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस समीक्षा बैठक के दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियो से बात कर इस बात पर भी सहमति बन गई कि रामनवमी के पहले यानी सप्तमी,अष्टमी,नवमी 15 अप्रैल से ही श्री राम मंदिर 24 घंटे श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा जिससे अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर सकें.

अयोध्या डीएम नितीश कुमार ने कहा कि रामनवमी के संदर्भ में बैठक हुई है जो श्रद्धालुओं की संख्या रामनवमी में उसके दृष्टिगत क्या तैयारी होगी हनुमानगढ़ी में राम जन्मभूमि में इसकी हम लोगों ने व्यापक व्यवस्था कर रखी है उसकी समीक्षा हुई है कि इसके लिए क्या रणनीति अपनाई गई है कहां-कहां ट्रैफिक डायवर्जन होगा उसके डिटेल को हम लोगों ने रेखांकित किया है सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रामनवमी के दिन 24 घंटे मंदिर खुला रहेगा और अधिक से अधिक श्रद्धालु हमारे दर्शन कर सकेंगे इसके अलावा जो बैरकेटिंग लग रही है उसको हम रामनवमी के पहले राम मंदिर से लेकर सुग्रीव किला तक बैरकेटिंग कर लेंगे सारी व्यवस्था को हम सुनिश्चित कर लेंगे और रूट डायवर्जन इस तरह होगा कि कितने श्रद्धालु आते हैं उसके अनुसार हम आगे की रणनीति भी तैयार कर लिए हैं .

15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
अभी तक लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं के रामनवमी आयोजन में पहुंचने का अनुमान लगाया गया है लेकिन अयोध्या प्रशासन का मानना है कि श्रद्धालुओं की सही संख्या रामनवमी के बाद ही पता चल पाएगी इसके लिए न सिर्फ श्री राम मंदिर को 24 घंटे श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा बल्कि उनकी व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है.

ये भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम AIIMS में कराने की मांग, बेटे उमर ने डीएम को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget