एक्सप्लोरर

Ayodhya News: रामजन्मभूमि परिसर से सटे क्षेत्र को दो सर्किल में किया गया चिन्हित, बनाए गए नए नियम

UP News: महंत हनुमानगढ़ी राजू दास ने कहा कि हम लोगों के अंदर शुरू से यह मानसिकता रही कि राम जन्मभूमि मंदिर खूबसूरत बने और उसके आसपास कोई ऐसी व्यवस्था ना रहे कि जो सुरक्षा के मानक के अनुरूप न रहे.

Ayodhya News: अयोध्या (Ayodhya) में निर्मित हो रहे भव्य श्री रामजन्मभूमि मंदिर के प्रभुत्व और सुरक्षा के लिए एक विस्तृत प्लान तैयार किया गया है. इसके तहत अब श्री रामजन्मभूमि परिसर से सटे क्षेत्र को प्रतिबंधित मंदिर सर्किल 1 और उसके बाद के क्षेत्र को प्रतिबंधित मंदिर सर्किल 2 के रूप में चिन्हित किया गया है. अब इन क्षेत्रों के लिए नए नियम भी बना दिए गए हैं और आने वाले दिनों में इसी तरह की नई गाइडलाइन भी सामने आने वाली है. 

अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मंदिर की भव्यता दूर से ही दिखाई दे और सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह सुनिश्चित रहे, इसके लिए नई गाइडलाइंस जारी की जा रही है. राम मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अयोध्या क्षेत्र को दो हिस्सों मे बांटा गया है. श्री राम जन्मभूमि परिसर से सटे हुए चारों तरफ के क्षेत्रों को प्रतिबंधित मंदिर सर्किल 1 के रूप में चिन्हित किया है. यहां स्थित बिल्डिंगों की अधिकतम ऊंचाई साढ़े 7 मीटर से अधिक नहीं होगी.

वहीं इसके बाद के क्षेत्र प्रतिबंधित सर्किल दो के रूप में जाने जाएंगे और इस क्षेत्र की बिल्डिंगों की ऊंचाई साढ़े 15 मीटर से अधिक नहीं होगी. इतना ही नहीं श्री राम मंदिर के आसपास के मकान और मंदिर का व्यू सुंदर दिखे इसके लिए उनको एक रंग में रंगने की नई गाइडलाइंस भी जल्दी ही जारी की जाएगी हालांकि रंग कौन सा होगा अभी इस पर निर्णय नहीं हुआ है सूत्रों की माने तो श्री राम मंदिर का रंग ही इन आसपास की बिल्डिंग और मंदिरों का रंग भी होगा. 

चारों तरफ बनाया जा रहा परकोटा
महंत हनुमानगढ़ी राजू दास ने कहा कि हमऋ लोगों के अंदर शुरू से यह मानसिकता रही कि राम जन्मभूमि मंदिर खूबसूरत बने और उसके आसपास कोई ऐसी व्यवस्था ना रहे कि जो सुरक्षा के मानक के अनुरूप ना रहे, लेकिन हम लोगों को कुछ दिन पहले ही जानकारी हुई है कि कुछ लोगों के शस्त्र लाइसेंस का भी परिवर्तन हुआ है. पहली कड़ी और दूसरी कड़ी में यह निश्चय हुआ है कि मंदिर के आसपास जो भी निर्माण हो वह 1 मंजिल से अधिक न हो. इसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट विकास प्राधिकरण और सरकार की भी कोशिश है कि सारा क्षेत्र एक ही रंग का हो.

साथ ही साथ मंदिर का परकोटा इस तरह बनेगा जैसे सुरक्षा की दृष्टि से अभेद किला हो, क्योंकि राम जन्मभूमि मंदिर को लेकर जो षड्यंत्रकारी हैं, विधर्मी हैं, दूषित मानसिकता के लोग हैं. जो चाहते हैं कि दंगा फसाद हो. इसके लिए प्रशासन शुरू से सतर्क है.

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के चारों तरफ परकोटा बनाया जा रहा है. इस परकोटे के भीतर परिक्रमा पथ होगा और अन्य मंदिर होंगे. तो दूसरी तरफ यह मंदिर के लिए सुरक्षा दीवार की तरह भी काम करेगा यानि श्री राम जन्मभूमि मंदिर की भव्यता बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा कैसे बेहतर हो इस पर भी निरंतर मंत्र जारी है.

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि अधिग्रहण मैं नहीं कह सकता क्योंकि फिलहाल अभी सरकार का कोई ऐसा प्लान नहीं है, लेकिन ट्रस्ट अगर अधिग्रहण करना चाहता है तो करेगा ही. रही बात सुरक्षा मानकों की तो सुरक्षा को लेकर तो यह बात बिल्कुल सत्य है कि रामजन्मभूमि मंदिर सबसे प्रमुख स्थान है, तो इसको देखते हुए उसके बाद का जो पहला सर्किल है. उसको हमने प्रतिबंधित मंदिर सर्किल 1 के रूप में चिन्हित किया है. उसके बाद का जो क्षेत्र है उसे प्रतिबंधित मंदिर सर्किल 2 के रूप में चिन्हित किया है. 

यह भी पढ़ें:-

UP News: यूपी में धार्मिक स्थलों पर फिर लगे लाउडस्पीकर पर सख्त हुए सीएम योगी, अधिकारियों को दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget