एक्सप्लोरर

Adipurush: साधु-संतों ने 'आदिपुरुष' के चित्रों का स्वरूप बताया गलत, निर्माता-निर्देशक को भेजी जाएगी चिट्ठी

Adipurush Film Teaser: आदिपुरुष फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद लगातार विरोध किया जा रहा है जिसके बाद अब फिल्म के निर्माता-निर्देशक को फिल्म को लेकर आपत्तियों को दूर करने के लिए पत्र भेजा जाएगा. 

Ayodhya News: अयोध्या (Ayodhya) में राम की पैड़ी पर आदिपुरुष फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से विरोध के स्वर ऊंचे ही होते जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य और रेल मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य अनूप चौधरी ने इसको लेकर अधिकारियों और साधु संतों से मुलाकात की. विचार विमर्श के बाद निर्णय हुआ कि आदिपुरुष फिल्म के निर्माता-निर्देशक को फिल्म को लेकर आपत्तियों को दूर करने के लिए पत्र भेजा जाएगा. 

यह पत्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तरफ से भेजा जाएगा. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी मिलने के लिए समय देने को लेकर भी पत्र भेजा जाएगा. मुलाकात के दौरान उनसे इस बात का अनुरोध किया जाएगा कि फिल्म सेंसर बोर्ड की तरह एक बोर्ड भी बनाया जाए जिसमें हर धर्म के स्कॉलर को जगह दी जाए. यह बोर्ड धार्मिक फिल्म बनाने वाले निर्माता-निर्देशक को फिल्म को लेकर वेशभूषा और धार्मिक भावनाओं को लेकर सुझाव देगा जिससे धार्मिक भावनाएं आहत ना हो सके और फिल्म बनने के बाद किसी भी प्रकार की विवाद से बचा जा सके.

क्या है पूरा मामला?
अयोध्या के साधु-संतों के अलावा अब बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी विरोध में खड़े हो गए हैं और कह रहे हैं कि सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है जो पूरी दुनिया में जाना जाता है और राम की पैड़ी पर आदिपुरुष फिल्म का जो टीजर दिखाया गया. उससे अयोध्या के हिंदू और मुसलमान सभी नाराज हैं जो वस्त्र पहने हुए दिखाया गया वैसा किसी भी धार्मिक ग्रंथ में उल्लेख नहीं है इसलिए यह तो फिल्म में सुधार किया जाए नहीं तो फिल्म को बंद कर दिया जाए.

यह भी पढ़ें:- Watch: यूपी में आफत बनी बारिश, ग्रेटर नोएडा में एक्सप्रेस एस्ट्रा के पास धंसी सड़क, वीडियो वायरल

फिल्म में चित्रों का स्वरूप गलत
फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य अनूप चौधरी ने कहा कि जब हमारे आराध्य के ऊपर कोई निर्माता-निर्देशक फिल्म बनाता है तो उसको यह बात पूछ लेनी चाहिए कि दिखाना क्या चाहता है. आदिपुरुष में बड़े फिल्म अभिनेता प्रभास जी मूंछें लगाए हुए और वन में चप्पल पहने हुए हैं. बहुत तरीके से भगवान राम का स्वरूप और माता सीता का स्वरूप गलत दिखाने का काम किया जा रहा है. इस फिल्म का अभी टीजर और पोस्टर आया है जिससे पता चल रहा है कि यह देश में माहौल खराब करने का काम करेगी. इसलिए निर्णय लिया गया है कि सर्वप्रथम हम निर्माता-निर्देशक को पत्र भेजेंगे कि इस फिल्म में जो चित्र दिखाएं हैं उनका स्वरूप गलत है, उसको आप ठीक करके अच्छी फिल्म बनाकर अच्छे से रिलीज करिए हम सबका पूरा समर्थन सहयोग है किंतु आप ऐसी फिल्म मत बनाएं कि जिससे हमारे आराध्य का और हम लोगों को ठेस पहुंचे.

रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास का कहना है कि एक बार पत्र लिखकर उनको चेतावनी दी जाए कि आपने जो फिल्म बनाई हैं उसमें गड़बड़ियां हैं. जो पात्रों का स्वरूप है वह बिल्कुल गलत है जिससे उसमें सुधार कर लें तो अच्छी बात है उसके बाद इस संबंध में समय लेने के लिए पत्र प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा जाएगा कि वह समय दें. समय इसलिए मांगा जाएगा कि एक धार्मिक बोर्ड बने और उस बोर्ड के निर्देशन में ही जो भी फिल्म नए ढंग से या धार्मिक फिल्म बने तब बोर्ड की स्वीकृति के बाद फिल्म रिलीज होनी चाहिए.

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि यह सवाल हमारे अयोध्या का है और और सनातन धर्म का है. सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है जो पूरी दुनिया में जाना जाता है और फिल्म का अयोध्या के साधु संतों ने विरोध किया, पूरे अयोध्या के साधु-संत नाराज हैं, हिंदू मुसलमान नाराज हैं क्योंकि भगवान राम हो या माता सीता हो. इनके वस्त्रों का स्वरूप गलत दिखाया गया है. 

यह भी पढ़ें:- Bahraich News: बारावफात के जुलूस के दौरान झंडा हाई वोल्टेज लाइन से टकराया, 6 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget