एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: अयोध्या से नया सियासी संदेश दे गए अखिलेश यादव, BJP के लिए कर दिया बड़ा दावा

UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के अंदाज में फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के मिल्कीपुर में नजर आए. उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना लिया है बीजेपी को इस बार हटाने का फटाफट फटाफट फटाफट.

Lok Sabha Election 2024: अयोध्या के फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के मिल्कीपुर में राहुल गांधी के अंदाज में अखिलेश यादव भी खटाखट-खटाखट बोलते नजर आए. अखिलेश यादव ने कहा जब कांग्रेस पार्टी के नेता ने कहा माताओ और बहनों के अकाउंट में पैसा खटाखट खटाखट खटाखट पहुंचा देंगे. तो हमारे दिल्ली वाले जो बड़े नेता है कह रहे थे कि 4 जून के बाद हम लोग चले जाएंगे खटाखट खटाखट. लेकिन हम उन्हें याद दिलाना चाहते हैं और बताना भी चाहते हैं हम लोग कहीं जाने वाले नहीं है. अच्छे दिन तो आए नहीं. लेकिन 4 जून के बाद जब बीजेपी जाएगी तो हम खुशियों के दिन लाने का काम लोग करेंगे.

इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में जनसभा करने अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे थे. वहां उन्होंने कहा कि इन बीजेपी वालों ने अपने मित्रों को कई सालों से एक-एक करके विदेश भेजने का काम किया था, खटाखट खटाखट, उद्योगपतियों को विदेश भेजा खटाखट खटाखट और यह कहते थे- ना खायेंगे ना खाने देंगे. लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड से इतना डकार लिया कि डकार भी नहीं ले रहे है. अब तो डगाडग-डगाडग डकार भी नहीं आ रही है. जनता ने भी मन बना लिया है. जब वोट डालेंगे इन्हें हटाने का काम करेंगे, फटाफट फटाफट फटाफट. 

'अयोध्या धरती को मैं नमन करता हूं'
अखिलेश यादव ने कहा कि इस ऐतिहासिक धरती का जो सौहार्द के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है. उस धरती का मैं नमन करता हूं. साथ ही साथ जो शांति का करुणा का भाईचारे का और मिलीजुल संस्कृति का गंगा जमुनी तहजीब का संदेश देती है. उस अयोध्या धरती को भी मैं नमन करता हूं. मैं अभी कुछ दिन पहले भी किसी लोकसभा में जो बाराबंकी की सीमा पर है. वहां पर मैं आया था जितना जोश यहां पर है जितना उत्साह यहां पर दिखाई दे रहा है. उससे कम वहां पर नहीं था. 

उन्होंने यह भी कहा कि अगर अयोध्या की एक सीमा यहां है और दूसरी उधर दिखाई दे रही है, तो यह लाखों वोटो से नहीं ऐतिहासिक परिणाम आने वाला है. जहां समाजवादी पार्टी ने सबको मिलाकर संतुलन बनाया है सामाजिक दृष्टिकोण से सबको साथ लेकर चलने का काम किया है वही हम सब लोगों ने मिलकर अयोध्या लोकसभा का अंकगणित भी ठीक किया है इस जन समर्थन के आगे भारतीय जनता पार्टी के लोग घबरा गए हैं.

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ में बढ़ रहा पक्षियों को बेचने का व्यापार, एक्शन की तैयारी, भेजा जाएगा जेल, देना होगा जुर्माना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget