एक्सप्लोरर

Lumpy Skin Disease: अपने मवेशियों को लंपी वायरस से ऐसे बचाएं, किसानों के लिए क्या है एक्सपर्ट की राय?

उत्तर प्रदेश में लंपी वायरस के अब तक 12 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं. इस बीमारी में पशुओं को तेज बुखार आ जाता है और वे खाना-पीना बिल्कुल छोड़ देते हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश में इस समय पशुओं में लंपी वायरस (Lumpy Virus) का प्रकोप फैला हुआ है. यह बीमारी दुधारू गायों में पाई जा रही है, अब तक उत्तर प्रदेश के 21 जिलों से 12 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं जिसमें 85 पशुओं की मौत हो गई है. विशेषज्ञ बताते हैं कि इस बीमारी में तेज बुखार रहता है और पशु खाना छोड़ देते हैं.

बीमारी में खाना छोड़ देते हैं मवेशी

अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ़ वेटरनरी साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विभा यादव ने इस पर रिसर्च किया है. उनका कहना है कि लंपी वायरस मवेशियों में होने वाले संक्रामक रोग है, जो ज्यादातर गायों में हो रहा है. यह भैसों में न के बराबर होता है. इसका प्रमुख लक्षण मवेशी के नाक और मुंह से पानी या लार का गिरना, तेज बुखार आना है. इस बीमारी में मवेशी भोजन छोड़ देते हैं. पशुओं के चमड़ी के नीचे छोटे छोटे दाने हो जाते हैं. तेज बुखार के साथ वह दाने घाव का रूप ले लेते हैं. यह ज्यादातर मुंह, गर्दन, मलाशय और योनि में पाए जाते हैं.  उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी सबसे पहले नजदीकी पशु चिकित्सालय में देनी चाहिए.

UKSSSC Paper Leak: 'देश में भ्रष्टाचार का हब बन रहा उत्तराखंड', कांग्रेस नेता करन माहरा का BJP पर बड़ा हमला

बीमार पशु के पास रखें साफ-सफाई का ध्यान - डॉक्टर

डॉ.विभा यादव ने कहा कि स्वस्थ पशुओं से इन पशुओं को अलग कर देना चाहिए. वहां पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे मक्खी और मच्छर उन मवेशियों पर नहीं बैठे. उन्होंने कहा कि बीमार मवेशियों पर मक्खी और मच्छर के माध्यम से स्वस्थ पशुओं में भी यह बीमारी फैल सकती है. उन्होंने बताया कि इसका मुख्य बचाव टीकाकरण है. पशुओं का टीकाकरण जरूर कराया जाना चाहिए क्योंकि इस बीमारी में बचाव ही इलाज है. दवाइयों के बारे में उन्होंने बताया कि लक्षण के अनुसार एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग किया जाता है. डॉ. विभा ने बताया कि यदि किसी बीमार पशु की मृत्यु हो जाती है, तो उसको उचित स्थान पर गहरा गड्ढा दफ्ना देना चाहिए और पशु के ऊपर  चूना डालकर तब मिट्टी डाली जानी चाहिए जिससे उसका संक्रमण न फैल सके.

ये भी पढ़ें -

Kanpur: फर्जी मीटर रीडरों पर केस्को का बड़ा एक्शन, 116 घरों में की चेकिंग, 20 मीटर रिकॉर्ड से अलग मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget