एक्सप्लोरर

Ayodhya: लता मंगेशकर के भजन के साथ होगा अयोध्या में प्रवेश, चौराहे पर बजती रहेगी रामधुन

अयोध्या में सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर चौराहा बनाया जा रहा है. यहां लता मंगेशकर के श्रीराम भजन बजाए जाएंगे. अयोध्या के प्रवेश द्वार निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.

UP News: अयोध्या (Ayodhya) में प्रवेश के साथ ही राम भक्तों को भारतरत्न सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के भजन सुनाई देंगे. मुख्य प्रवेश द्वार पर नया घाट चौराहे को लता मंगेशकर चौराहा घोषित किया गया है. इसके लिए वैश्विक प्रतियोगिता (International Competition) के जरिए डिजाइन का चयन कर उसका प्रेजेंटेशन भी हो चुका है और अब निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. 

इसलिए बजेंगे लता मंगेशकर के गाए भजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद संतों ने लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात कर इस चौराहे को जगतगुरु रामानंदाचार्य का नाम देने की मांग की थी लेकिन मुख्यमंत्री ने साफ मना कर दिया. अयोध्या से बीजेपी विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि सीएम योगी ने साफ कहा है कि लता जी ने श्रीराम के बहुत सारे सुंदर भजन गाए हैं और भारतरत्न से विभूषित हैं इसलिए अयोध्या में प्रवेश के पहले उनके भजन बजेंगे. अयोध्या के प्रवेश द्वार पर जो निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है यह लता मंगेशकर चौराहे का है. पहले इसे नया घाट चौराहे के नाम से जाना जाता था. राम की पैड़ी के ठीक पहले और सरयू घाट से महज 100 मीटर की दूरी पर यह चौराहा अयोध्या का मुख्य प्रवेश द्वार है.

Fatehpur: यमुना में बाढ़ आने के बाद स्कूली बच्चों सहित ग्रामीण जान जोखिम में डालने को मजबूर, स्वास्थ्य व्यवस्था भी ठप

चौराहे के बीचोंबीच खड़ी की जाएगी वीणा

उन्होंने बताया कि चौराहे पर बीचोंबीच एक वीणा खड़ी की जाएगी और उसको चारों तरफ से कवर किया जाएगा. साउंड सिस्टम के जरिए इस तरह की व्यवस्था होगी कि हर समय लता मंगेशकर द्वारा गाए गए भजन बजते रहेंगे. लता मंगेशकर के नाम से चौराहा बनाया जा रहा है और उन्होंने राम के भजन सबसे अधिक गाए हैं और वहां पर रामधुन भी बजाई जाएगी, जिससे पर्यटक आकर्षित होंगे. लता मंगेशकर का जीवन ही संगीत को समर्पित रहा है.

य़े भी पढ़ें -

Uttarakhand: 4 महीने से कांग्रेस की नई टीम नहीं बना पाए हैं करण माहरा, इस रणनीति के कारण हो रही देरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget