एक्सप्लोरर

रामनगरी में गर्मी ने मचाई त्राहि-त्राहि, अयोध्या में आसमान से बरसी आग तो श्रद्धालु हुए बेहाल

Ayodhya Heat Wave: राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु मोहन ने कहा, 'सहायता केंद्र पर ठंडे पानी, कूलर और पंखों की व्यवस्था अच्छी है और इससे गर्मी से राहत मिलती है.

Ayodhya News: अयोध्या में भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के तहत मंदिर प्रबंधन ने छाया और ‘ओआरएस’ उपलब्ध कराने सहित कई व्यवस्थाएं की हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस वर्ष की शुरुआत में 22 जनवरी को भव्य-नव्‍य मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गयी और तब से देश भर से लाखों श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं.

श्रद्धालु भीषण गर्मी और लू का भी सामना कर रहे हैं, जिसने इस समय उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले रखा है. राम मंदिर ट्रस्ट कैंप कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को 'पीटीआई वीडियो' को बताया,'गर्मी अपने चरम पर है और तापमान लगभग 50 डिग्री के पास पहुंच रहा है। इसे देखते हुए हमने श्रद्धालुओं के लिए 500 से अधिक कुर्सियों वाला एक सहायता केंद्र स्थापित किया है। केंद्र में बड़े कूलर सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.'

उन्होंने कहा, 'हम कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को ठंडा पानी और ओआरएस भी उपलब्ध करा रहे हैं और अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो कि श्रद्धालुओं को कतार में कम से कम समय बिताना पड़े.' मंदिर ट्रस्ट के अलावा स्थानीय प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की हैं. जिला अस्पताल के चिकित्सकों को लू या इसी तरह की स्थिति से प्रभावित श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तैयार रहने को कहा गया है.

राम मंदिर में दर्शन के लिए शुक्रवार को पहुंचे श्रद्धालु मोहन ने 'पीटीआई वीडियो' से कहा, 'सहायता केंद्र पर ठंडे पानी, कूलर और पंखों की व्यवस्था अच्छी है और इससे गर्मी से राहत मिलती है.' प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ''उमस भरे मौसम के बावजूद हर दिन करीब 50 हजार श्रद्धालु राम मंदिर पहुंच रहे हैं.'' मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले सात दिनों से अयोध्या में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Chard Dham Yatra 2024: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग, अब तक 67 लोगों की हो चुकी है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget