एक्सप्लोरर

Ayodhya News: '...BJP नेता फोटो सेशन करवाते रहे', पीड़िता को देर से लखनऊ रेफर करने पर सपा ने उठाया सवाल

Ayodhya Gangrape Case: अयोध्या गैंगरेप को लेकर सपा नेता पवन पांडेय ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है. पीड़िता चार दिनों तक अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती रही और बीजेपी के नेता फोटो सेशन करवाते रहे.

Ayodhya Gangrape Case News: अयोध्या गैंगरेप की पीड़िता को देर से लखनऊ हायर सेंटर रेफर किए जाने पर समाजवादी पार्टी की तरफ से सवाल खड़े किए गए हैं. सपा ने कहा कि पार्टी ने पहले ही कहा था कि पीड़िता को लखनऊ में किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया जाए. जबकि पीड़िता चार दिन तक अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती रही और बीजेपी के नेता फोटो सेशन करवाते रहे.

सपा ने अयोध्या के चर्चित गैंगरेप केस को लेकर सवाल खड़े किए है. साथ ही सपा की तरफ से बीजेपी पर जोरदार प्रहार किया गया है. सपा की तरफ से आरोप लगाते हुए कहा गया है कि जब पीड़िता अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती थी तब बीजेपी के नेता उससे मिलने आते थे और फोटो सेशन करवाते थे, जबकि सपा का कहना है कि उसको लखनऊ के किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती करवाया जाए. 

सपा नेता का बीजेपी पर हमला 

सपा के पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने कहा कि पीड़िता को विलंब से लखनऊ हायर सेंटर रेफर किया गया. बच्ची को पहले ही किसी हायर सेंटर में भर्ती करना चाहिए था ताकि उसका बेहतर इलाज हो सके. सरकार ने इस काम को देर से किया क्योंकि सरकार और बीजेपी का फोटो सेशन चल रहा था. 

''इलाज और सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है''

पवन पांडेय ने कहा कि यहां पर बीजेपी के नेता बच्ची से हमदर्दी और फोटो खींचाने में लगे थे. मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए लगे हुए थे, जिस दिन घटना संज्ञान में आई थी उसी दिन बच्ची को लखनऊ हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराना चाहिए था. उसकी इलाज और सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है. 31 जुलाई को पीड़िता जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराई गई. 5 अगस्त को लखनऊ के जीएमयू के लिए रेफर की गई थी. 

सीएम योगी ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा 

अयोध्या गैंगरेप से सपा नेता मोईद खान का नाम जुड़ा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था और सपा पर जोरदार हमला बोला था. तो वहीं इस मुद्दे को लेकर कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सारे प्रदेश और देश ने देखा है कि इस घटना का मुख्य मुजरिम समाजवादी पार्टी के सांसद का करीबी है. समाजवादी पार्टी का ऑफिस बेयरर है. इसके बाद भी न अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद कुछ बोले न सपा ने कुछ बोला. इसका मतलब है कि समाजवादी पार्टी पीड़िता के साथ न होकर अपराधी के साथ है. मेरे ख्याल से समाजवादियों को शर्म करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Tajmahal Tourism: ताजमहल घूमने जाने वालों के लिए बड़ी खबर, अब साथ नहीं ले जा सकेंगे ये सामान, सख्त आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget