एक्सप्लोरर

Ayodhya Deepotsav 2021: 12 लाख दीयों से जगमग होगी भगवान राम की नगरी अयोध्या, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ayodhya: भगवान राम की नगरी अयोध्या आज 12 लाख दीयों से जगमग होगी. राज्य की योगी सरकार 'दीपोत्सव' पर यहां 12 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगी.

Deepotsav 2021: भगवान राम की नगरी अयोध्या आज(बुधवार) 12 लाख दीयों से जगमग होगी. राज्य की योगी सरकार 'दीपोत्सव' पर यहां 12 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगी. 12 लाख में से 9 लाख दीये सरयू नदी के तट पर जलाए जाएंगे. पिछले वर्ष ‘दीपोत्सव’ पर छह लाख से अधिक दीये जलाए गए थे जो एक विश्व रिकॉर्ड था. 

सरकार के बयान के अनुसार, सोमवार से शुरू हो कर पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान रामलीलाओं का मंचन, थ्री डी होलोग्राफिक प्रदर्शन, लेजर शो और आतिशबाजी भी होगी. इस बयान में बताया गया है कि नदी के तट पर नौ लाख दीये जलाए जाएंगे और शेष तीन लाख दीये शहर के अन्य हिस्सों में तीन नवंबर को शाम छह से साढ़े छह बजे के बीच जलाए जाएंगे. 

रामलीला का मंचन करने के लिए श्रीलंका से एक सांस्कृतिक समूह को बुलाया गया है, जबकि एक नवंबर से पांच नवंबर तक कई साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा. नेपाल के जनकपुर से आई टीम सोमवार को रामलीला का मंचन करेगी, जबकि जम्मू-कश्मीर, गुजरात, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से आई टीमें पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान इसका मंचन करेंगी. जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि तीन नवंबर को ‘दीपोत्सव’के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अयोध्या के राम कथा पार्क में ‘पुष्पक विमान’ (हेलीकॉप्टर) से भगवान राम, लक्ष्मण और सीता का सांकेतिक रूप से स्वागत करेंगे. 

सीएम योगी ने किया ट्वीट

दीपोत्सव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया और लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, दीप से दीप जलाने और व्यक्ति से व्यक्ति को जोड़ने का पर्व है दीपोत्सव. मेरी अपील है कि सभी मा. जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी व कर्मचारी गण किसी एक वंचित एवं जरूरतमंद परिवार के संग दीपावली पर्व को पूरे उत्साह व आनंद के साथ मनाएं. इसी में पर्व की सार्थकता है'

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि आस्था व आनंद की अलौकिक अभिव्यक्ति 'अयोध्या दीपोत्सव' की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आइए, लोक-मंगल एवं लोक-रंजन के भाव को साकार करते हुए सहयोग के दीये में सहकार की बाती को प्रज्वलित कर सम्पूर्ण धरा को प्रेम-प्रकाश से प्रकाशवान करें. जय श्री राम. 

ये भी पढ़ें- PM Modi Diwali: दिवाली पर सैनिकों के साथ होंगे पीएम मोदी, जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ बांटेंगे खुशियां

Delhi Pollution : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर बोले Gopal Rai, पिछले 5 साल में सबसे बेहतर स्थिति में हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget