एक्सप्लोरर

UP News: अयोध्या बम ब्लास्ट के चार दोषियों की जमानत सशर्त मंजूर, ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी उम्र कैद की सजा

Prayagraj News: ट्रायल कोर्ट ने अयोध्या आतंकी हमले के पांच में से चार आरोपियों को उम्र कैद की सजा का एलान किया था. हाकोर्ट ने 18 साल से सजा भुगत रहे दोषियों की जमानत मंजूर कर ली.

UP News: साल 2005 के अयोध्या बम ब्लास्ट (Ayodhya Bomb Blast Case) और आतंकी हमले (Terrorist Attack) से जुड़ी बड़ी खबर है. इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने अयोध्या बम ब्लास्ट और आतंकी हमले के षड्यंत्र में 18 साल से उम्र कैद की सजा भुगत रहे दोषियों की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है. साथ ही सजा के खिलाफ दायर अपील पर 4 दिसंबर को सुनवाई के लिए पेश करने का निर्देश दिया. बुधवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्र और जस्टिस एस ए एच रिजवी की खंडपीठ ने आदेश दिया. जमानत के लिए शकील अहमद, मोहम्मद नसीम, आसिफ इकबाल उर्फ फारूक और डॉ इरफान ने याचिका दायर की थी.

अयोध्या बम ब्लास्ट और आतंकी हमला मामला 

ट्रायल कोर्ट ने अयोध्या आतंकी हमले मामले में फैसला सुनाते हुए पांच में से चार आरोपियों को उम्र कैद की सजा का एलान किया था. फैसले के बाद 18 साल से उम्र कैद की सजा दोषी भुगत रहे थे. बता दें कि जुलाई 2005 में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि परिसर में आतंकी हमले की कोशिश हुई थी. जवाबी कार्रवाई में पांच हमलावरों को मौके पर ढेर कर दिया गया था. तब हुए बम ब्लास्ट में एक नागरिक की भी मौत हो गई थी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर की सशर्त जमानत

हाईकोर्ट ने दोषियों की जमानत मंजूर करते हुए कहा कि अपील की सुनवाई शीघ्र होने की उम्मीद नहीं है और सुप्रीम कोर्ट का आदेश हुए एक साल बीत गए हैं. कोर्ट ने कहा है कि सभी याचियों को अपने थाने में हर हफ्ते रिपोर्ट करना होगा. याची पासपोर्ट समर्पण कर देंगे, देश नहीं छोड़ेंगे और जुर्माना छह हफ्ते के भीतर जमा करेंगे. 

UP Cabinet Expansion: क्यों नहीं हो पा रहा यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार? BJP की रणनीति में आए बदलाव की ये है वजह

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
'अगर हमारे हक में फैसला आ जाए तो प्रशासन...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के भीम आर्मी चीफ
'अगर हमारे हक में फैसला आ जाए तो प्रशासन...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के भीम आर्मी चीफ
वाराणसी में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक पर फूटा जनता का गुस्सा
वाराणसी में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक पर फूटा जनता का गुस्सा
लखनऊ में अधिकारियों के सामने छलका शहीद की मां का दर्द, शौर्य लौटाने की कही बात
लखनऊ में अधिकारियों के सामने छलका शहीद की मां का दर्द, शौर्य लौटाने की कही बात

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget