एक्सप्लोरर

Ayodhya News: बीजेपी सांसद की चिट्ठी के बाद हुई जांच, अब अवैध कब्जे में सामने आया पार्टी विधायक और मेयर का नाम

अयोध्या से बीजेपी सांसद लल्लू सिंह की चिट्ठी के बाद अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनाइजर्स की लिस्ट जारी हुई है. जिसमें बीजेपी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और मेयर का नाम सामने आया है.

UP News: इन दिनों बीजेपी नेताओं के दिन ठीक नहीं चल रहे है, कभी किसी नेता का महिला के साथ अभद्रता करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है तो वहीं अब बीजेपी के विधायक और मेयर का नाम अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनी बसाने वालों की लिस्ट में शामिल हो गया है. वहीं सरकार के मंत्री भी कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. जबकि विपक्ष को बैठे-बिठाए सरकार को घेरने का मौका मिल गया है.

अभी नोएडा में बीजेपी के पदाधिकारी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी तक नहीं हो पाई है, जिसे लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं बीजेपी अब एक नई मुश्किल में फंसती नजर आ रही है. अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनाइजर्स की लिस्ट जारी की है, उसमें अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का नाम भी शामिल है. इतना ही नहीं बल्कि अयोध्या से दूसरी बार विधायक चुने गए वेद प्रकाश गुप्ता का भी नाम अवैध कब्जे धारों में शामिल है.

सांसद की चिट्ठी के बाद हुई जांच
वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का नाम भी उस सूची में सम्मिलित है. जिसमें साफ तौर पर इस बात का जिक्र है कि ये लिस्ट अवैध कब्जा करने वालों की है. हालांकि इस बार बाबा गोरखनाथ चुनाव हार गए. दरअसल, अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर अयोध्या में लगातार जो अवैध प्लाटिंग, कब्जे किए जा रहे हैं. उसकी एसआईटी से जांच कराने की मांग की थी. उसी पत्र के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से जब निर्देश दिए गए तो अयोध्या प्रशासन हरकत में आया और उसने जो अवैध कब्जेदारों की जो लिस्ट तैयार कराई. उसमें बीजेपी के मेयर, विधायक पूर्व विधायक सबके नाम सामने आ गए. उसके बाद से ही विपक्ष इसपर हमलावर बना हुआ है.

Shrikant Tyagi Case: ऋषिकेश में है नोएडा ओमेक्स सोसाइटी मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी! यहां मिली आखिरी लोकेशन

पहले भी हुआ था विवाद
हालांकि यह पहला मामला नहीं है, जब अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का नाम किसी जमीन घोटाले में सामने आया हो. इससे पहले भी जब मंदिर निर्माण के लिए वहां भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा था, उस वक्त भी ऋषिकेश उपाध्याय का नाम सामने आया था. विवाद तब भी हुआ था और अब जब बकायदा पूरी लिस्ट आ गई है तो विपक्ष को तो बैठे-बिठाए मौका मिल गया है. समाजवादी पार्टी इस पर लगातार ट्वीट के जरिए सरकार को घेरने में जुट गई है.

परिवहन मंत्री ने साधा निशाना
इस पूरे मामले पर सरकार के मंत्री अपना ही तर्क दे रहे हैं. उनका कहना है कि इस सरकार में जो गलत करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है. किसी का पक्ष नहीं लिया जाता है. वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए परिवहन मंत्री का साफ तौर पर कहना है कि दरअसल अखिलेश यादव के पास अब कुछ बचा नहीं है, इसीलिए केवल ट्वीट करते रहते हैं.

एक तरफ तो पार्टी के विधायक मेयर अवैध कब्जेदरों की लिस्ट में शामिल हो रहे हैं तो वहीं सरकार के मंत्रियों के भी दिन इन दिनों ठीक नहीं चल रहे हैं. कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पर आरोप है कि वह कोर्ट से ऑर्डर की कॉपी लेकर निकल गए. जबकि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. जाहिर है इन सब घटनाओं से ऐसा लगता है कि पार्टी के ग्रह नक्षत्र फिलहाल ठीक नहीं चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Shrikant Tyagi पर नोएडा पुलिस ने घोषित किया 25 हजार रुपए का इनाम, आज ही चला है बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget