एक्सप्लोरर

Ayodhya Airport: राम मंदिर से पहले अयोध्या को इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात, जानें कब से शुरू होगी हवाई यात्रा?

Ayodhya News: दुनियाभर के श्रीराम भक्तों का ध्यान रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं वाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार हुआ है. पहले चरण में दिल्ली, मुम्बई, बैंगलुरू और हैदराबाद के लिए हवाई यात्रा शुरू होगी.

UP News: श्रीराम की नगरी के कायाकल्प का काम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार में तेज गति से जारी है. अयोध्या में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को ढेर सारी सुविधाएं दिलाने के लिए भी केंद्र और राज्य सरकार प्रयासरत है. जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सभी कार्यों को तीन चरणों में किया जाना है.

परियोजना में शामिल कुल 821 एकड़ भूमि अर्जन का शत प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है. फेज वन के तहत एयरपोर्ट रनवे का काम भी शत प्रतिशत पूरा हो चुका है. नाइट लैंडिंग, कोहरे-धुंध में लैंडिंग के लिए कैट-वन एवं रेसा सुविधाओं का कार्य भी शत प्रतिशत पूर्ण हो गया है. इसी प्रकार एटीसी टॉवर का भी शत प्रतिशत कार्य पूरा है. जिलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट संचालन के लिए आने वाली रुकावटों को दूर कर दिया गया है. 

टर्मिनल बिल्डिंग का 78 फीसद से अधिक काम पूरा

भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के एयरक्राफ्ट द्वारा एयरपोर्ट के परिचालन से पूर्व एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) में शामिल विभिन्न घटकों जैसे लोकलाइजर, ग्लाइड पथ, मार्कर, डी.एम.ई. आदि का कैलिब्रेशन भी किया जा चुका है. जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन टर्मिनल बिल्डिंग एवं निर्माणाधीन एप्रेन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने अवगत कराया कि टर्मिनल बिल्डिंग का 78 फीसद से अधिक काम पूर्ण कर लिया गया है. शेष कार्यों को तीव्र गति से रोजाना दो शिफ्टों में कराया जा रहा है.

इसी के साथ उन्होंने बताया कि एक एप्रेन चार एयरक्राफ्टों के पार्किंग की सुविधा का शत प्रतिशत काम पूर्ण है और दूसरे एप्रेन चार एयरक्राफ्टों के पार्किंग की सुविधा का काम तेजी से किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने सभी शिफ्टों में अधिक से अधिक मानव संसाधन एवं मशीनरी लगाकर समस्त कार्यों को अपेक्षित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट परिचालन के सभी मानकों को पूरा कर लिया गया है और इसी कैलेंडर वर्ष में एयरपोर्ट का संचालन शुरू कर दिये जाने की योजना है. 

जानें अयोध्या में कब से शुरू की जाएगी हवाई यात्रा?

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले उड़ान को नवंबर माह से शुरू कर दिया जाएगा.  पहले चरण में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू करने की योजना है. इसके बाद यात्रियों की आमद और मांग को देखते हुए अन्य बड़े शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी. अयोध्या एयरपोर्ट के पहले फेज का निर्माण अगले महीने अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा. 

Ayodhya Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की व्यवस्था संभालेगी RSS और VHP, दो दिनों की बैठक में होगा मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget