एक्सप्लोरर

Ayodhya: अयोध्या में दीपोत्सव से पहले वॉलिंटियर्स को दी गई ट्रेनिंग, अनुशासन में रहकर जलाने होंगे दीये

अयोध्या में दीपोत्सव से पहले वॉलिंटियर्स को ट्रेनिंग दी गई है. उन्हें अवध यूनिवर्सिटी के सभागार में ट्रेनिंग आयोजित कर दीयों की दिशा और पोजिशन बताई गई है.

UP News: अयोध्या (Ayodhya) के छठे दीपोत्सव में भाग लेने वाले वॉलिंटियर्स को सोमवार को अवध विश्वविद्यालय (Awadh University) के सभागार में ट्रेनिंग दी गई. उन्हें दीपक को बिछाने और उसे जलाने की ट्रेनिंग दी गई. इसकी ट्रेनिंग अवध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दी. उन्हें बताया गया कि किस तरह से अनुशासन में रहकर राम की पैड़ी (Ram Ki Paidi) पर दीपक जलाने हैं. 

कॉलेज से तैयार किए गए हैं वॉलिंटियर

अवध विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेज के 22000 वॉलिंटियर दीपक जलाएंगे. कुलपति प्रोफेसर अखिलेश सिंह ने बताया कि 15 लाख दीए राम की पैड़ी पहुंच चुके हैं. 17 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रख कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश होगी. अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि बिना पास के किसी को भी राम की पड़ी पर एंट्री नहीं मिलेगी. वॉलंटियर अपनी तय सीमा में ही रहकर दीप जलाएंगे. भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. अवध विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश सिंह, नोडल अधिकारी अजय प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर और अयोध्या के डीसीपी डॉ. राजेश तिवारी ट्रेनिंग सेशन में मौजूद रहे. 

21 अक्टूबर को दीया बिछाने का काम होगा शुरू

कुलपति ने कहा कि 21 तारीख से दीया बिछाने का कार्यक्रम शुरू होगा. इसके बाद 22 तारीख को दीए में तेल डाला जाएगा. उन्होंने बताया कि यह काम समय से पूरा कर लिया जाएगा ताकि 23 तारीख की शाम को केवल दीयों को जलाने का काम बचे. कुलपति ने कहा कि हम सभी मिलकर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराएंगे.  उन्होंने बताया कि जो वॉलिंटियर बच्चे दीया जलाएंगे उनके लिए ब्रीफिंग रखी गई थी.सुरक्षा संबंधित बिंदुओं को लेकर उन्हें जानकारी दी गई. 

ये भी पढ़ें -

Mainpuri bypoll: केशव प्रसाद मौर्य का दावा- नेताजी के सम्मान में मैनपुरी में कभी नहीं किया प्रचार, लेकिन अब खिलेगा कमल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget