एक्सप्लोरर

Ayodhya: माझा बरहटा गांव पहुंचकर AAP नेता संजय सिंह ने लगाई चौपाल, बीजेपी नेताओं पर लगाए ये आरोप

Ayodhya News: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह माझा बरहटा गांव पहुंचे और जमीन पर बैठकर गांव वालों के साथ बाकायदा पंचायत लगा दी. इस दौरान कई महिला और पुरुष सामने आए और रोते हुए अपनी कहानी सुनाई.

Ram Mandir Land Scam: अयोध्या के श्री राम मंदिर से चंद किलोमीटर की दूरी पर माझा बरहटा गांव में महर्षि ट्रस्ट द्वारा सैकड़ों बीघा जमीन स्कूल अस्पताल के नाम पर खरीदने और दलित की जमीन 10 रुपये के गैर रजिस्टर्ड स्टांप पर ट्रस्ट के नाम ट्रांसफर कराने और उसे बेचने को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह माझा बरहटा गांव पहुंचे और जमीन पर बैठकर गांव वालों के साथ बाकायदा पंचायत लगा दी. इस दौरान कई महिला और पुरुष सामने आए और रोते हुए अपनी कहानी सुनाई. इसके बाद वह लोग भी सामने आए, जिन्होंने बाकायदा माइक से महर्षि ट्रस्ट द्वारा उत्पीड़न और धोखे से जमीन खरीदने की अपनी व्यथा सुनाई.

इसके बाद संजय सिंह ने महर्षि ट्रस्ट के साथ बीजेपी के विधायकों मेयर और शीर्ष अधिकारियों की मिलीभगत से जमीन के बड़े घोटाले की बात कही और कहा कि इस मामले को वह राज्यसभा में भी उठाएंगे और सड़क से लेकर संसद तक इसके लिए संघर्ष करेंगे. सीधे तौर पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह कहते हैं कि गरीबों की जमीन कोई हड़पेगा तो बुलडोजर चलवा देंगे. अब मुख्यमंत्री बीजेपी के नेताओं और अफसरों पर बुलडोजर चलाएं और उनको जेल भेजने के साथ गरीबों की जमीनी वापस दिलाएं. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि 10 रुपये के स्टांप पर दलितों की जमीन कैसे ट्रस्ट के नाम हस्तांतरित हो गई और जो खुद प्रधानमंत्री आवास में रहता है उसने करोड़ों की जमीन कैसे ट्रस्ट को दान दे दी.

संजय सिंह ने मुख्यमंत्री से की ये मांग

संजय सिंह ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कैसे ट्रस्ट उस जमीन को बेच सकता है. इसलिए बीजेपी के नेताओं और अधिकारियों के साथ ट्रस्ट की मिलीभगत के कारण इतनी बड़ी जमीन की जालसाजी हुई है. इसमें अधिकारियों और नेताओं ने भी करोड़ों कमाए हैं. इसलिए सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में इस मामले की जांच होनी चाहिए और उन अधिकारियों को हटाना चाहिए जो इसमें संलिप्त हैं. मुख्यमंत्री को कार्रवाई करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand: विधानसभा चुनाव से पहले महिला अधिकारियों से परहेज ! प्राइम पोस्टिंग से हटाया गया

Prayagraj: मुलायम सिंह को सत्ता से बेदखल करने वाले मदरसा कांड का जिन्न बोतल से बाहर निकालेगी योगी सरकार, बाहुबली अतीक के परिवार पर था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
SBI में चौथे दिन भी पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव, SIT जांच पर क्या कहा?
SBI में चौथे दिन भी पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव, SIT जांच पर क्या कहा?
पीलीभीत में इलाज के दौरान महिला की मौत, 2 डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
पीलीभीत में इलाज के दौरान महिला की मौत, 2 डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget