एक्सप्लोरर

AXIOM-04 मिशन टला: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल बोले – अभी इंतजार करेंगे

Lucknow News: एक्सिओम 04 मिशन निजी अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी प्रयोगों को बढ़ावा देना है.

Axiom 04 Mission: एक्सिओम 04 बुधवार शाम को लॉन्च होने वाला था, लेकिन उससे पहले एक निराशाजनक खबर मिली. जिसमें मिशन को फिलहाल कुछ तकनीकी खराबी के चलते कैंसिल कर दिया गया है. जिस कारण भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लिए अंतरिक्ष में इतिहास रचने का सपना कुछ समय के लिए टल गया है. इस बारे में शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह करीब 6 बजे हमें सूचना मिली कि मिशन को स्थगित कर दिया गया है. अभी अगली तारीख की कोई जानकारी नहीं दी गई है.

उन्होंने कहा कि हम मानसिक रूप से मिशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अगली तारीख के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं. मैंने कल अपने बेटे से बात की थी वह शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट है और इस मिशन के लिए पूरी तरह उत्साहित है.

शुभांशु शुक्ला का यह मिशन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है. क्योंकि शुभांशु भारत के उन चुनिंदा अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं, जोकि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.

निजी अंतरिक्ष यात्रा में महत्वपूर्ण

यहां बता दें कि एक्सिओम 04 मिशन निजी अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी प्रयोगों को बढ़ावा देना है. मिशन के स्थगित होने से प्रशंसकों और शुभांशु के समर्थकों में निराशा जरूर है, लेकिन अभी उनका उत्साह कम नहीं हुआ है. शुभांशु की कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए उनके परिवार और लखनऊवासियों को विश्वास है कि वह जल्द ही अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराएंगे.

लखनऊ के लिए बेहद ख़ास है मिशन

चूंकि शुभांशु शुक्ला लखनऊ निवासी हैं तो लखनऊ के निवासियों के लिए यह मिशन बेहद गर्व का विषय है, क्योंकि शुभांशु ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह मुकाम हासिल किया है. अब सभी की निगाहें मिशन की अगली तारीख को लेकर टिक गयीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget