एक्सप्लोरर

Auraiya News: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत! प्रेमी-प्रेमिका ने मौत के लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Auraiya Crime News: फांसी से पहले दोनों ने सुसाइड नोट में लिखा कि हम दोनों यह कदम अपनी मर्जी से उठा रहे हैं क्योंकि हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते, हमारे परिवार को परेशान न किया जाए.

Uttar Pradesh News: यूपी के औरैया (Auraiya) जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्रेमी जोड़े ने पहले सुसाइड नोट (Suicide Note) लिखा और फिर एक साथ मिलकर फांसी के फंदे पर लटक कर मौत (Suicide) को गले लगा लिया. इस घटना की जानकारी जैसे ही गांव में हुई तो वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Auraiya Police) ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं लड़की नाबालिग बताई जा रही है. मौके पर एसपी सहित डिप्टी एसपी भी पहुंचे. एसपी ने घटना का जायजा लिया इसके साथ ही दोनों परिवार के लोगों से पूछताछ भी की. इस घटना से पूरा गांव शोक में है.

मामला औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के मुर्चा गांव का है. यहां एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक नाबालिक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर जाकर उसके साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. फांसी लगाने से पहले दोनों ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें दोनों ने जिक्र किया कि हम दोनों यह कदम अपनी मर्जी से उठा रहे हैं क्योंकि हम दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं, मेरे परिवार को परेशान न किया जाए. वहीं जब इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया. 

मृतक के पिता ने क्या बताया
मृतक शिवम के पिता ने बताया कि हर रोज की तरह मेरा बेटा घर में अपने कमरे में अकेला लेटता था. कल भी वह रात में लेटा था लेकिन रात 3 बजे वह घर पर नहीं था. सुबह गांव के रहने वाले दीपचंद (काल्पनिक नाम) मेरे घर आए और कहा कि मेरी बेटी कहां है, जिस पर मैंने कहा कि मुझे नहीं पता मेरा बेटा भी नहीं है. इस पर नाराज होते हुए उन्होंने कहा कि मैं पुलिस में शिकायत करने जा रहा हूं लेकिन कुछ देर बाद पता लगा कि दोनों ने एक साथ फांसी लगा ली है. इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. 

एसपी, डिप्टी एसपी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठे किए, साथ ही एसपी ने दोनों के परिजनों से पूछताछ भी की. पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे. लड़की नाबालिग थी इसलिए दोनों के परिजन इस शादी से राजी नहीं थे. अपने आप को अकेला और एक साथ ना होता देख दोनों ने इस कदम को उठाया और आत्महत्या कर ली. उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. वहीं इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

एसपी ने इसपर क्या बताया
इस पूरे मामले को लेकर एसपी चारू निगम ने बताया, एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. प्रेमिका नाबालिग है, प्रेमी बालिग था. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों के परिजनों से पूछताछ की गई थी, जिसमें प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

UP Politics: अखिलेश यादव बोले- 'समय आने पर सबपर कार्रवाई होगी, हमारे पास तैयार हैं पेपर', जानिए क्यों दिया ये बयान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget