एक्सप्लोरर

Auraiya News: घरों में आई दरारों के बाद खुद ही मकान तोड़ने लगे लोग, प्रशासन पर लगाए ये आरोप

UP News: अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह (M.P. Singh) ने बताया कि इससे पहले जिलाधिकारी ने तीन टीमें गठित की थी, लेकिन रिपोर्ट स्पष्ट न होने की वजह से अब जिलाधिकारी ने कानपुर आईआईटी को पत्र लिखा है,

Auraiya News: औरैया (Auraiya) में मकानों में रहस्मय तरीके से आ रही दरारों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए नोटिस के बाद लोगों ने खुद मकान तोड़ने शुरू कर दिए. जिसके बाद अपर जिलाधिकारी ने खुद औचक निरीक्षण किया. मकान को तोड़ रहे मकान मालिक ने बताया कि यह सब प्रशासन का किया धरा है और हम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. दहशत और डर के कारण लोगो ने घरों को तोड़ना शुरू किया.

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी मौके पर पहुचे और दरार आ रहे मकानों का निरीक्षण कर उन मकानों की सूची बनाने की बात कही. साथ ही मुआवजे को लेकर कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर आगे की कार्यवाही की जाएगी, आईआईटी की टीम को भी पत्र लिखा है.

बता दें कि औरैया के मदार दरवाजे में स्थित एक दर्जन मकानों में आई रहस्यमय तरीके से दरार को लेकर नगर पालिका द्वारा मकान खाली कर उनको ध्वस्त करने का दिया था. इससे पहले मकान में आ रही दरार को लेकर जिलाधिकारी ने टीमें गठित की, लेकिन किसी ने भी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को स्पष्ट पेश नहीं की, जिसके बाद जिलाधिकारी ने आईआईटी कानपुर को पत्र लिखा है. इधर मकान में बढ़ रही दरार के बाद  लोगों ने मकानों को खुद ही गिराना शुरू कर दिया.

कानपुर आईआईटी को लिखा गया पत्र
मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी ने रहस्यमय तरीके से आ रही मकानों में आई दरार को देखा और वहां के लोगों से बात की. साथ ही उन मकानों की सूची बनाई जिन मकानों में दरारें आई हैं. कुछ लोगों ने मकानों में आई दरार ओर नगर पालिका की दिए गए नोटिस के बाद मकानों को गिराना शुरू कर दिया है. वहीं जिलाधिकारी ने मकानों में आ रही दरार को लेकर इसके पीछे की वजह जानने के लिए अब कानपुर आईआईटी को पत्र लिखा है, जिसकी जांच खुद भू गर्भ वैज्ञानिक करेंगे.

मदार दरवाजे में रह रहे मनोज गुप्ता ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमको नगर पालिका ने मकान गिराने का नोटिस दिया था, जिसको लेकर मकान खुद ही गिरवा रहे हैं कि कभी कोई हादसा न हो जाए. इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन खुद है क्योंकि यहां पाइप लाइन डलवाए गए हैं जिसका खमियाजा हम लोगों को भुगतान पड़ रहा है. जिला प्रशासन ने जांच की लेकिन रिपोर्ट आज तक नहीं आई कि आखिर किस वजह से यह दरारें आ रही हैं.

अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि इससे पहले जिलाधिकारी ने तीन टीमें गठित की थी, जिसमें जल निगम पीडब्ल्यूडी नगर पालिका की टीम शामिल थी, लेकिन रिपोर्ट स्पष्ट न होने की वजह से अब जिलाधिकारी ने कानपुर आईआईटी को पत्र लिखा है, इसके साथ ही इन मकान मालिकों को मुआवजा रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें:-

UP News : मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी चित्रकूट जेल से गिरफ्तार, जेल अधीक्षक सहित कई नपे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget