एक्सप्लोरर

UP News : मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी चित्रकूट जेल से गिरफ्तार, जेल अधीक्षक सहित कई नपे

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो को चित्रकूट की जिला जेल रगौली से डीएम और एसपी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया है.उससे विदेशी मुद्रा सहित कई आपत्तिजनक सामान जब्त हुए हैं.

Chitrakoot : बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेटा और विधायक अब्बास अंसारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चित्रकूट की जिला जेल रगौली में बंद है, जिससे मुलाकात करने के लिए अब्बास अंसारी की पत्नी जिला जेल रगौली में पहुंची थी. जेल में छापे के बाद अंसारी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है.उसके पास से विदेशी मुद्रा सहित कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं. पुलिस ने अब्बास अंसारी की पत्नी के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है.

पिछले साल 18 नवंबर को लाया गया था इस जेल में 

आपको बता दें कि पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था.18 नवंबर 2022 को प्रयागराज के सेंटर जेल से अब्बास अंसारी को हाई सिक्योरिटी जेल चित्रकूट की रगौली जेल भेजा था, जिसके बाद अब्बास अंसारी चित्रकूट जेल में बंद था. उससे मिलने के लिए उसके परिजनों ने चित्रकूट में डेरा डाल लिया था और लगातार नए-नए तरीके से अब्बास अंसारी से मिलने का प्रयास कर रहे थे. कल 10 फरवरो को दोपहर लगभग 12 बजे अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी पति अब्बास अंसारी से मिलने के लिए चित्रकूट की जिला जेल रगौली पहुंची थी, जिसकी भनक जिला प्रशासन को लग गई.

 डीएम और एसपी ने की जेल में छापेमारी 

जिसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आनन-फानन में जेल पहुंचकर निकहत अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. विधायक अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निकहत बानो के खिलाफ आईपीसी और एंटी करप्शन एक्ट की 11 गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है. चित्रकूट जेल के अधीक्षक अशोक कुमार सागर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुशील कुमार, कांस्टेबल जगमोहन समेत जेल के कई कर्मचारियों के खिलाफ भी कर्वी कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है.

अब्बास अंसारी पत्नी के मोबाइल से देता था धमकियां

एफआईआर के मुताबिक  इन दिनों चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से मिलने उसकी पत्नी निकहत बानो उससे मिलने के लिए पिछले कई दिनों से रोजाना जेल जाती थी. जेल में बिना किसी लिखा पढ़ी के उसे मोबाइल फोन व दूसरे आपत्तिजनक सामान के साथ अंदर जाने दिया जाता था. जेल में वह रोजाना अपने पति के साथ कई घंटों तक अलग कमरे में रहती थी. आरोप है कि पत्नी निकहत बानो अपने साथ दो मोबाइल फोन रखती थी. विधायक अब्बास अंसारी पत्नी के मोबाइल फोन से तमाम लोगों को धमकियां देता था और अपने गुर्गों से बातचीत करता था. जेल में रहकर ही रंगदारी वसूलता था. 

गवाहों की हत्या की रची जा रही थी साजिश

जेलअधीक्षक व दूसरे अधिकारी कर्मचारी पैसों व दूसरे उपहार की लालच में अवैध काम करने की छूट देते थे. अब्बास और उसकी पत्नी को अलग कमरा मुहैया कराते थे. बिना किसी लिखा पढ़ी के पत्नी निकहत बानो समेत अन्य लोगों को जेल में बेरोकटोक आने जान की इजाजत दी जाती थी. एफआईआर के मुताबिक पत्नी निकहत ने बयान में बताया है कि अब्बास अंसारी जेल में रहकर ही कई लोगों की हत्या की साजिश रच रहा था. कई पुलिस अधिकारियों- गवाहों व अभियोजन से जुड़े लोगों की हत्या की साजिश रची जा रही थी. वह पत्नी निकहत को भी अपने नाम पर डराने धमकाने का निर्देश देता था. पत्नी के जरिए धमकी दिलाता था कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो हत्या कर दी जाएगी. मुखबिर की सूचना पर चित्रकूट के डीएम और एसपी ने कल दोपहर को गुपचुप तरीके से जेल में छापेमारी की थी 

बैरक की जगह जेल अधीक्षक के बगल के कमरे में मिला पत्नी के साथ 

छापेमारी के दौरान विधायक अब्बास अंसारी अपनी बैरक में नहीं मिला था.वह पत्नी निकहत के साथ जेल अधीक्षक के बगल के कमरे में था. पत्नी निकहत के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, ज्वेलरी, 21 हजार रुपये नकद और विदेशी मुद्रा भी बरामद की थी. निकहत के पर्स से 12 रियाल बरामद हुए थे. रियाल सऊदी अरब की करेंसी है. अफसरों को जेल में देखकर निकहत ने अपने मोबाइल फोन के तमाम डाटा डिलीट कर दिए थे.

जेल अधीक्षक सहित कई के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी 

गलत पासवर्ड डालकर फोन को लॉक कर दिया था. निकहत के दोनों मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं. इस मामले में सब इंस्पेक्टर श्याम देव सिंह की तहरीर पर विधायक अब्बास अंसारी, पत्नी निकहत बानो, उसके ड्राइवर नियाज, जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, उप अधीक्षक सुशील कुमार और कांस्टेबल जगमोहन के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है. सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 -222- 186- 506 -201- 120 बी -195 A- 34 और एंटी करप्शन एक्ट 1988 की धारा 7 -8 व13 के तहत भी केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने अफसरों की मौजूदगी में निकहत बानो को जेल परिसर से ही अपनी हिरासत में ले लिया था. 

कुछ देर बाद निकहत बानो को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

एंटी करप्शन एक्ट की धाराएं लगने के बाद अब निकहत बानो को जेल भेजने की तैयारी में है. चित्रकूट पुलिस अब से कुछ देर बाद निकहत बानो को कोर्ट में पेश करेगी.एंटी करप्शन एक्ट की धाराएं लगने की वजह से आसानी से जमानत नहीं मिल सकेगी. इस मामले में डीआईजी जेल को जांच सौंपी गई है.विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निकहत के साथ ही अब जेल के अफसरों पर भी शिकंजा कसेगा. मुख्तार अंसारी के परिवार की पहली महिला जेल जाएगी.

ये भी पढ़ें :-मौलाना मदनी का दावा- 'भारत पर पहला हक मुसलमानों का, यहीं हुई पैदाइश, दुनिया का सबसे पुराना धर्म है इस्लाम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget