एक्सप्लोरर

औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चरस के साथ तीन नेपाली समेत चार तस्करों को दबोचा

Auraiya Crime News: औरैया पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों को तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Auraiya News Today: औरैया पुलिस और SOG ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशाखोरी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले चार लोगों को बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ (चरस) के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रूपये बताई जा रही है. गिरफ्तार तस्करों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.

गिरफ्तार आरोपियों में से दो महिलाएं और एक पुरुष नेपाल के रहने वाले हैं और एक आरोपी औरैया जनपद का रहने वाला है. यह लोग नेपाल से मादक पदार्थ (चरस) की तस्करी करने औरैया पहुंचे थे, इसी दौरान सभी को पुलिस ने पकड़ा लिया. तस्कर तस्करी करने और पुलिस से बचने के लिए अलग तरीका इस्तेमाल करते थे, जहां ये महिलाएं अपने साथ दुधमुंहे बच्चे को भी साथ लेकर चलती थीं.

मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई
औरैया जिले के अजीतमल थाना पुलिस और एसओजी की सयुंक्त टीम ने मुखबिर की सुचना पर 4 अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करों को 6 किलो 700 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग महिलाओं के साथ भारी मात्रा में मादक पदार्थो की तस्करी का सौदा करने थाना अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत हंसुलिया चौराहे के पास आने वाले हैं. 

इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार एसओजी और अजीतमल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और इंतजार करने लगे. कुछ ही देर में चारों तस्कर मौके पर पहुंच गए, इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजकुमार दुबे, प्रेम हजरा दुसार, पुनीता, गीता बताया.

चरस बेचने पहुंचे थे औरैया
पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 6 किलो 700 ग्राम चरस बरामद किया, इसके अलावा इनके पास से कैश भी मिला है. तस्करों ने बताया की वे लोग नेपाल से गोरखपुर और गोरखपुर से कानपुर होते हुए बस के जरिए औरैया चरस बेचने पहुंचे थे. पुलिस को शक न हो इसलिए ये सभी अपने साथ दुधमुंहे बच्चे को लेकर तस्करी करने पहुंचे थे. बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करोड़ों में बताई जा रही है.

औरैया पुलिस अधीक्षक आभिजीत आर शंकर ने बताया कि  मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जनपद में मादक पदार्थ की तस्करी करने आ रहे हैं, जिसको लेकिन अजीतमल पुलिस और एसओजी टीम को लगाया गया था. इस मामले दो महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है.
 
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस अधीक्षक आभिजीत आर शंकर ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि यह लोग नेपाल से मादक पदार्थ को लेकर औरैया में राजकुमार दुबे को बेचने आए थे. इन लोगो के पास से 6 किलो 700 ग्राम चरस बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए राजकुमार के ऊपर पहले से ही हत्या का मुकदमा दर्ज है.

पुलिस अधीक्षक आभिजीत आर शंकर के मुताबिक, इन लोगों के तस्करी करने का तरीका अलग है. पुलिस और एजेंसियो से बचने के लिए यह दुधमुंहे बच्चे का इस्तेमाल करते है. यह सब एक परिवार की तरह सफर करते हैं, जिससे किसी को शक न हो. यह नेपाल से मादक पदार्थ को औरैया में तस्करी के लिए आए हुए थे.

ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस की नेता आज कल...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget