एक्सप्लोरर

Auraiya: बिस्कुट का लालच देकर मासूम के साथ की थी दरिंदगी, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Auraiya Rape Case: शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह 2021 का मामला है, जहां बिधूना क्षेत्र के गांव धनवाली में आरोपी प्रेम नरेश ने तीन साल की मासूम के साथ रेप किया था.

Auraiya News: औरैया (Auraiya) में बिस्कुट का लालच देकर मासूम को हैवानियत का शिकार बनाने वाले आरोपी को 2 साल बाद कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने रेप करने वाले आरोपी को सजा सुनाते हुए 5 लाख का जुर्माना पीड़ित परिवार को देने को भी कहा है. यह औरैया जिले की विशेष न्यायालय, पॉक्सो एक्ट द्वारा 2021 के मामले में सुनाई गई फांसी की सजा है.

औरैया जिले के बिधूना कोतवाली में 2 साल पहले हैवानियत की एक घटना को अंजाम दिया गया था, जहां एक दरिंदे ने अपनी हवस मिटाने के लिए एक 3 साल की मासूम को बिस्कुट का लालच देकर मासूम के साथ बर्बरतापूर्वक रेप की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद जब इस घटना की जानकारी मासूम के घरवालों को लगी तो परिजनों ने थाने में तहरीर दी और पुलिस ने घटना की जांच कर मामले को दर्ज किया.

रेपिस्ट को मिली फांसी की सजा

करीब 2 सालों से चल रही कोर्ट की न्याय की लड़ाई में औरैया में न्यायधीश विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट द्वारा आरोपी प्रेम नरेश को दुर्लभ से दुर्लभतम कृत्य का जिम्मेदार मानते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाने के साथ-साथ 5 लाख जुर्माने का भी आदेश दिया गया है. कोर्ट का फैसला आने के बाद आरोपी को तत्काल एक बार फिर से इटावा जेल भेज दिया गया. पिता ने अपनी मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए पुलिस थाने से लेकर दो सालों से कोर्ट के कईं चक्कर लगाए. 

शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह 2021 का मामला है जहां बिधूना क्षेत्र के गांव धनवाली में आरोपी प्रेम नरेश ने तीन साल की मासूम के साथ रेप किया था. यह उस मासूम का पड़ोसी भी था और बच्ची को बिस्कुट खिलाने के बहाने अपने जीजा के घर ले जाकर उसके साथ रेप किया था जिसमे आज विशेष न्यायाधीश द्वारा आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई.

यह भी पढ़ें: UP Politics: क्या गलत था कांग्रेस का दावा? राहुल गांधी के प्लेन लैंडिंग की अनुमति पर वाराणसी एयरपोर्ट का आया जवाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget