एक्सप्लोरर

यूपी: बीजेपी विधायक के काफिले पर बाइक सवारों ने किया हमला, बाल बाल बचे विधायक के निजी सचिव

महोबा के बीजेपी विधायक के काफिले पर बाइक सवार चार बदमाशों ने हमला कर दिया. ये संयोग रहा कि हमले के वक्त विधायक अपनी गाड़ी में नहीं थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत के स्कॉर्ट वाहन पर हमला कर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनोती दी है. अपाचे बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर हमला कर दिया. इस घटना में विधायक के पीए रोहित कटियार और कार चालक बाल-बाल बचे. चारों सशस्त्र बदमाश बाइक छोड़ मौके से फरार हो गए. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तलाश में जुट गयी है.

शादी समारोह में शामिल होने थे विधायक

महोबा के चरखारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत एक शादी समारोह में शामिल होने हमीरपुर जनपद के राठ गए हुए थे. विधायक का एस्कॉर्ट वाहन बीजेपी विधायक को छोड़कर चरखारी कोतवाली क्षेत्र के करहरा खुर्द गांव के समीप पहुंचा था, तभी अपाचे बाइक सवार चार सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने विधायक को कार में बैठा समझकर जानलेवा हमला कर दिया. घटना को अंजाम देकर सभी मौके से फरार हो गए हैं.

अपनी गाड़ी में नहीं थे विधायक

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव के बाहर बदमाशों की तलाश की गई. वहीं जानकारी मिलने पर विधायक के समर्थक भी पहुंचे. विधायक के निजी सचिव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि विधायक साथ में नहीं थे मगर अंदेशा है कि ये हमला विधायक को हानि पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था. फिलहाल एएसपी महोबा ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी है. पुलिस टीम सभी आरोपियों की धर पकड़ के लिये लगा दी गयी है. सभी आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें.

आतंकी, माफियाओं पर लगाम कसने के लिये योगी सरकार ला रही एक और सख्त कानून, पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget