एक्सप्लोरर

Ballia News: बलिया में एटीएस को बड़ी कामयाबी, महिला समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस की एटीएस ने बलिया में एक महिला नक्सली सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. बलिया के पुलिस एसपी एस आनंद ने गुरुवार को नक्सलियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

Five Naxalites arrested from Ballia: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने जिले के सहतवार थाना क्षेत्र से एक महिला नक्सली सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की वाराणसी शाखा ने एक बयान जारी करके बताया कि 15 अगस्त को जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास महिला नक्सली तारा देवी उर्फ मंजू उर्फ मनीषा, लल्लू राम उर्फ अरुण, सत्य प्रकाश वर्मा, राम मूरत व विनोद साहनी को गिरफ्तार किया गया है. बलिया के पुलिस एसपी एस आनंद ने गुरुवार को नक्सलियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

एसपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नक्सली बिहार व झारखंड के सीमावर्ती जिलों में नक्सली गतिविधियों के विस्तार के लिए नए सदस्यों की भर्ती तथा नक्सल विचारधारा का प्रचार प्रसार करने के बारे में एक गोपनीय बैठक कर रहे थे. इस दौरान एटीएस ने छापा मारकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया. भी नक्सली बलिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. एटीएस ने इनके पास से भारी मात्रा में नक्सल साहित्य, पर्चे, हस्तलिखित संदेश, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं असलहा बरामद किया है. बलिया जिले से पांच नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद बलिया पुलिस सतर्क हो गई है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक एस आनंद का कहना है कि पुलिस जिले में नक्सली गतिविधियों को लेकर सतर्क है और जांच एजेंसी से प्राप्त हो रही जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर रही है.

कई नक्सली घटनाओं में शामिल थी महिला

नक्सलियों के महिला दस्ते की सक्रिय मेंबर तारा देवी उर्फ मंजू उर्फ मनीषा 2005 से ही संगठन के के लिए काम कर रही थी. जानकारी के अनुसार वह कई नक्सली घटनाओं में शामिल रह चुकी है. पुलिस ने बताया कि तारा देवी ने मधुबन बैंक डकैती कांड को अपने साथी नक्सलियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. अब एटीएस इन सभी नक्सलियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. 

मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते नक्सली

पुलिस ने बताया कि नक्सली अपने साथियों के साथ बातचीत के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते. वे अपना मैसेज दूसरे साथियों तक पहुंचाने के लिए संदेशवाहक, पर्ची, मेमोरी कार्ड और पेन ड्राइव आदि का इस्तेमाल करते हैं. जानकारी के अनुसार ये नक्सील बलिया में नक्सली हमले करने की फिराक में थे. इसके पहले वर्ष 2008 में नक्सलियों ने सदर कोतवाली के सहरसपाली में ग्रामीण सोहन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं इन नक्सलियों की गिरफ्तारी से प्रशासन में हड़कंप मच था. इनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था.

ये भी पढ़ें:

Atiq Ahmed News: अतीक-अशरफ हत्या मामले में तीनों शूटरों पर आज भी तय नहीं हो सका आरोप, हाईकोर्ट के वकील करेंगे पैरवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget