एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Killed: 'डर भगाने के लिए लगाया था जय श्रीराम का नारा', अतीक की हत्या के आरोपी ने SIT के सामने कबूला

Atiq Ahmed: अतीक अहमद और अशरफ अहमद हत्याकांड के आरोपियों से पूछताछ जारी है. उनमें से एक आरोपी सनी सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई जैसा गैंगस्टर बनना चाहता था.

Atiq Ahmed Shot Dead: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की हत्या के आरोपियों की पुलिस कस्टडी का आज दूसरा दिन है. बताया जा रहा है कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT दूसरे दिन भी तीनों आरोपियों से पूछताछ करेगी. पहले तीनों शूटरों को अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की गई है. इसके बाद तीनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जाएगी. ये तीनों माफिया भाइयों की हत्या के बाद मौके से गिरफ्तार किए गए थे.  

 एसआईटी को इन तीनों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं. हालांकि तीनों शूटर्स पुरानी स्क्रिप्ट ही दोहरा रहे हैं और खुल कर हत्या की बात कबूल कर रहे हैं. शूटर सनी सिंह ने अपने ऊपर किसी और का हाथ होने या किसी भी आका के होने से इनकार किया है. सनी सिंह ने यह कबूला है कि उसे दिल्ली के गोपीगंज से हथियार मिला था. पूछताछ में बताया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई जैसा गैंगस्टर बनना चाहता था. यह भी बताया है कि वह मरना नहीं चाहता था इसलिए पुलिस पर गोली नहीं चलाई और सरेंडर कर दिया.

क्राइम सीन रिक्रिएट कर सकती है पुलिस
अतीक और अशरफ को गोली मारने के दौरान जय श्रीराम के नारे क्यों लगाए? इस सवाल पर आरोपी सनी सिंह ने पुलिस को बताया कि वह डर को भगाने के लिए नारेबाजी कर रहा था. एसआईटी फिलहाल हत्या के पीछे का मकसद पता लगाने की कोशिश कर रही है. एसआईटी गुरुवार क्राइम सीन को रिक्रिएट कर सकती है. कुछ अन्य जगहों पर भी आरोपियों को ले जाया जा सकता है. 23 अप्रैल की शाम 5 बजे तक एसआईटी शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या से पूछताछ की जाएगी. एसआईटी की टीम में एडीसीपी क्राइम सतीश चंद्र, एसीपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी और इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच ओमप्रकाश शामिल हैं. बता दें कि अतीक और अशरफ की उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब दोनों को अलग-अलग जेलों से सुनवाई के लिए प्रय़ागराज लाया गया था. उनपर तीनों आरोपियों ने तब गोली चलाई थी जब उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था और वे मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे.  

ये भी पढ़ें-

Atiq Ahmed Case: प्रयागराज में अतीक अहमद की कब्र पर कांग्रेस नेता ने रख दिया तिरंगा, अब हुई ये कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित

वीडियोज

विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget