एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद हत्याकांड के आरोपियों की कोर्ट में पेशी, आज भी नहीं तय हो सके आरोप

Atiq Ashraf Murder Case: प्रयागराज में बीती 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया था.

Atiq Ahmed Murder Case: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में शुक्रवार को प्रयागराज में सेशन जज की अदालत में हत्यारोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई. हालांकि आरोपियों पर आज भी चार्ज फ्रेम नहीं हो सके. अभियुक्त सनी सिंह के वकील रत्नेश शुक्ला ने कोर्ट में अर्जी देकर समय की मांग की है. सेशन जज संतोष राय ने अर्जी पर मोहलत देते हुए 4 दिसंबर की तारीख तय की है.

पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने एक अभियुक्त सनी सिंह को एमिकस क्यूरी यानी अपना पक्ष रखने के लिए वकील दिया था. सनी सिंह द्वारा वकील न कर पाने के चलते कोर्ट ने रत्नेश कुमार शुक्ला को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया था. कोर्ट अब अगली तारीख पर शूटर्स लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह पर आरोप तय करेगा. शूटर्स के खिलाफ एसआईटी की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय होने हैं. 

प्रतापगढ़ की जिला जेल में बंद हैं आरोपी

शूटर्स लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य के खिलाफ 13 जुलाई को चार्जशीट दाखिल हुई थी. सीजेएम दिनेश गौतम ने चार्जशीट का संज्ञान लेकर मुकदमे को परीक्षण के लिए जिजा जज के पास भेज दिया था. शूटर्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307, 120बी, 419, 420, 467, 468 व आर्म्स एक्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी. तीनों शूटर्स अभी प्रतापगढ़ की जिला जेल में बंद हैं. 

गोली मारकर की थी हत्या

बता दें कि, माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की इसी साल 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को मौके से गिरफ्तार किया था. घटना वीडियो भी सामने आया था. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उमेशपाल हत्याकांड के सिलसिले में प्रयागराज लाया था. जब वे मेडिकल के बाद बाहर आए तो दोनों भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

ये भी पढ़ें- 

Agra News: ताजमहल में नमाज पढ़ने पर घमासान, वायरल वीडियो पर हिंदूवादी संगठन ने जताई आपत्ति, किया प्रदर्शन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azam Khan Arrest Live: जेल से रिहाई के बाद आजम खान गिरफ्तार, जौहर यूनिवर्सिटी केस में कोर्ट में होगी पेशी
जेल से रिहाई के बाद आजम खान गिरफ्तार, जौहर यूनिवर्सिटी केस में कोर्ट में होगी पेशी
योगी सरकार में निखर रहीं खेल प्रतिभाएं, दिल्ली में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज बना चैंपियन
योगी सरकार में निखर रहीं खेल प्रतिभाएं, दिल्ली में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज बना चैंपियन
CM योगी ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में नवाया शीश, विधि-विधान से किया पूजन
CM योगी ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में नवाया शीश, विधि-विधान से किया पूजन
काशी से दिल्ली का सफर होगा आसान, CM योगी-अश्विनी वैष्णव ने दिखाई 3 ट्रेनों को हरी झंडी
काशी से दिल्ली का सफर होगा आसान, CM योगी-अश्विनी वैष्णव ने दिखाई 3 ट्रेनों को हरी झंडी

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
Embed widget