एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: अतीक की हत्या और असद के एनकाउंटर से BJP को फायदा होगा या नुकसान? सी-वोटर सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनावों के लिए 4 मई को पहले व 11 मई को दूसरे चरण की वोटिंग होगी, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे. इसी बीच सी-वोटर ने जनता के बीच सरकार के कामकाज को लेकर सर्वे किया है.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही हर पार्टी का फोकस अब पूरी तरह चुनावों पर हो गया है. प्रदेश में  दो चरणों में चुनाव होंगे. 4 मई को पहले व 11 मई को दूसरे चरण की वोटिंग होगी, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे. इसी बीच निकाय चुनावों को लेकर सीवोटर ने एबीपी न्यूज के लिए सर्वे किया है, जिसमें प्रदेश की जनता से योगी सरकार के कामकाज, मेयर और नगरपालिका द्वारा किये गए कामों कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, अतीक अहमद की हत्या, असद के एनकाउंटर और जन सरोकार के कई अन्य मुद्दों पर राय ली गई. चुनावों को लेकर क्या है प्रदेश की जनता का मूड आइए जानें...

अतीक हत्याकांड और असद एनकाउंटर पर क्या है जनता की राय

पुलिस सुरक्षा में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साध रहा है. हालांकि यूपी की जनता की राय इस पर विपक्ष से बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है. सी-वोटर सर्वे के दौरान जनता से पूछा गया कि अतीक की हत्या और असद के एनकाउंटर से बीजेपी को 
 फायदा होगा या नुकसान?

इस पर 45 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे योगी सरकार को  चुनावों में फायदा होगा, 29 फीसदी ने नुकसान, 13 फीसदी ने कहा कि ये चुनावों में मुद्दा नहीं है वहीं अन्य 13 प्रतिशत ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया.

क्या अतीक की हत्या पुलिस की नाकामी?

माफिया अतीक अहमद के मर्डर पर यूपी की जनता से जब ये सवाल किया गया कि क्या अतीक की हत्या क्या पुलिस की नाकामी है? तो करीब 35 फीसद लोगों ने हां में जवाब दिया, यानी वो मानते हैं कि ये पुलिस की नाकामी है. वहीं 33 फीसद लोगों ने इस बात से इनकार किया है. जबकि 32 फीसद लोगों ने पता नहीं में जवाब दिया. इसके साथ ही अतीक और अशरफ की हत्या को 14 प्रतिशत लोगों ने पुलिस की नाकामी बताया, 24 प्रतिशत ने इसे राजनीतिक साजिश और 51 प्रतिशत ने कहा कि वह माफिया था उसके एनकाउंटर से कोई फर्क नहीं पड़ता जबकि 11 प्रतिशत ने जवाब देने से मना कर दिया.

यूपी में अपराधियों के एनकाउंटर सही या गलत?

जनता से पूछा गया कि वे यूपी में अपराधियों के एनकाउंटर पर क्या सोचते हैं तो 50% लोगों ने इसे सही और नैतिक बताया, जबकि 28 प्रतिशत लोगों ने इसे सही पर नैतिक नहीं कहा, जबकि 13 फीसदी लोगों ने इसे गलत और अनैतिक बताया जबकि 9 प्रतिशत लोगों ने इस प्रश्न पर कोई जवाब नहीं दिया.

यह भी पढ़ें:

UP Nagar Nikay Chunav 2023: क्या निकाय चुनावों में आरक्षण से BJP को मिलेगा फायदा? जानें क्या कहती है जनता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget