एक्सप्लोरर

UP Politics: अतीक अहमद की हत्या से चुनाव में फायदा होगा या नुकसान? बीजेपी नेता ने दिया इसका जवाब

Atiq Ahmed: भदोही से बीजेपी जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने इस दौरान कहा कि प्रयागराज में अतीक और अशरफ मर्डर शूट आउट से भाजपा को कोई नफा नुकसान नहीं है. सरकार अपना काम कर रही है.

UP Nikay Chunav 2023: भदोही (Badohi) जनपद में दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव में जहां सपा (SP), बसपा (BSP) और कांग्रेस (Congress) व आम आदमी पार्टी सहित अन्य पार्टियों द्वारा अपने अधिकृत प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है तो वहीं बहुत कम समय होने पर भाजपा (BJP) के सैकड़ों उम्मीदवारों की धड़कने तेज़ हो गई है. भाजपा जिला अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि सपा, बसपा और अन्य पार्टियों को देखकर भाजपा राजनीति नहीं करती और 23 अप्रैल तक सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि यूपी की सभी सीटें जीतकर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में भाजपा नया इतिहास रचेगी. 

जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने इस दौरान कहा कि प्रयागराज में अतीक और अशरफ मर्डर शूट आउट से भाजपा को कोई नफा नुकसान नहीं है. सरकार अपना काम कर रही है, अपराधी के मरने पर शोक नहीं खुशी मनाना चाहिए. उन्होंने कहा की दूसरे चरण का चुनाव एक दम नजदीक है हमारी स्क्रीनिंग कमेटी से सभी उम्मीदवारों का नाम जा चुका है और प्रदेश जल्द ही योग्य उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर देगा. हमारा नेतृत्व सपा, बसपा सहित अन्य पार्टियों को देखकर चुनाव नही लड़ता, हमारा कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए तैयार रहता है और ईद की देर रात या फिर 23 तक उम्मीदवारों के नाम आ जायेंगे. 

अतीक अहमद की हत्या से फायदा या नुकसान

अतीक अहमद हत्याकांड पर जिला अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि मैंने भी टीवी पर देखा की किस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया और खास बात थी कि हमलावर पत्रकार के रूप में हत्यारे आए, आश्चर्य है अद्भुत है, हमारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था अतीक और अशरफ के लिए लगी थी, लेकिन गाड़ी से उतरते समय माफिया अतीक ने जिस व्यक्ति को इशारा करके बुलाया वह कहीं न कहीं बहुत बड़ा सवाल है, हमारे कानून व्यवस्था पर जिन लोगों ने प्रश्नचिन्ह लगाने का काम किया है वो कहीं ना कहीं सुचारू रूप से चल रहे जांच व्यवस्था में अपने को फंसता देख इस हत्याकांड को अंजाम दिए है.

उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में जल्द ही इस भीषण षड्यंत्र का खुलासा कर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी और इस शूट आउट से हमें कोई नुकसान नहीं है कानून अपना काम कर रहा है. जनता लगातार हमारे साथ है और इस निकाय चुनाव में भी योगी मोदी के साथ रहेगी. 

भदोही जनपद में दूसरे चरण में होने वाले 2 नगर पालिका परिषद और 5 नगर पंचायत चुनाव के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस व आप सहित अन्य राजनीतिक पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन कर प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है तो वहीं भाजपा के दर्जनों उम्मीदवार केवल पर्चा खरीद टिकट के इंतजार में घर बैठे हैं. 2023 के इस निकाय चुनाव में भाजपा के दर्जनों उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ी हुई है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अपनी ही सरकार पर भड़के नंद गोपाल नंदी, सपा नेता रईस चंद्र के BJP जॉइन करने पर क्यों जताई नाराजगी?

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
UP News: सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget